‘न चाहते हुए भी कर रहा हूं सुसाइड, मां-बहन आत्महत्या के सख्त खिलाफ थी’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने पिता की तरह बेटे योगेश बंसल ने भी सीबीआई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने नोट में लिखा कि सीबीआई ने बिना किसी रिकॉर्ड और अनाधिकारिक तौर पर उसे अपनी कस्टडी में रखा।
इस दौरान सीबीआई अधिकारियों ने उसे मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से प्रताड़ित किया। न चाहते हुए भी वह सुसाइड जैसा कदम उठा रहा है। योगेश ने भी सीबीआई के उन पांचों अधिकारियों का जिक्र किया है, जिसका उसके पिता ने जिक्र किया था।
अपने नोट में योगेश लिखता है कि उसकी मां और बहन कभी भी सुसाइड नहीं कर सकती थी। दोनों सुसाइड के सख्त खिलाफ थी।
उसे यकीन है कि उसकी मां व बहन ने सुसाइड नहीं किया, बल्कि इन पांचों अधिकारियों संजीव गौतम, अमृता कौर, रेखा सांगवान, हरनाम सिंह और एक मोटे हवलदार ने उनकी हत्या की है।
'अब इनके इंसाफ की लड़ाई कौन लड़ेगा'
अपने एक पड़ोसी बिमल सिंह का जिक्र करते हुए योगेश ने लिखा है कि उसने सीबीआई की कार्रवाई पर हमारा मजाक बनाकर हमें तकलीफ पहुंचाई। अंत में योगेश भगवान से गुजारिश करते हुए लिखता है कि जो उसके परिवार के साथ हुआ, वह किसी के परिवार के साथ न हो।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंपे
पूर्व डीजी बीके बंसल और उनके बेटे योगेश बंसल के शव का पुलिस ने बुधवार को एलबीएस अस्पताल में पोस्टमार्टम करा दिया। दोनों के शवों को परिजन एंबुलेंस से हिसार ले गए।
परिजनों ने मीडिया से बातचीत करने में कोई रुचि नहीं दिखाई। एक रिश्तेदार का कहना था कि बंसल परिवार का सब कुछ खत्म हो गया। अब इनके इंसाफ की लड़ाई कौन लड़ेगा। हिसार से करीब आठ से दस लोग शव लेने दिल्ली आए थे।
शवों के पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सौंप दिए गए हैं। सुसाइड नोट की कॉपी सीबीआई अधिकारियों को भेज दी गई, मामले की छानबीन की जा रही है।-ऋषिपाल, पुलिस उपायुक्त,पूर्वी जिला।