फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   husband wife found hanged in delhi

दंपति ने की खुदकुशी, पंखे से लटका मिला महिला का शव

Fri, 25 Mar 2016 01:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 25 Mar 2016 01:30 PM IST
विज्ञापन
husband wife found hanged in delhi
- फोटो : demo pic

जहांगीरपुरी इलाके में रहने वाली एक दंपति ने खुदकुशी कर ली। महिला का शव सोमवार शाम उसके कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। वहीं उसके पति का शव मंगलवार सुबह आदर्श नगर इलाके से मिला।

विज्ञापन


उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। दंपति के पास से कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस को आशंका है कि घरेलू कलह की वजह से दोनों ने खुदकुशी की है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि सी ब्लॉक जहांगीरपुरी में रहने वाली एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर लिया।
विज्ञापन


महिला की शिनाख्त पिंकी (25) के रूप में हुई। जांच में पता चला कि पिंकी अपने पति तेजभान उर्फ विक्रम (28) के साथ रहती थी। घटना के बाद से तेजभान लापता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को पता चला कि सोमवार सुबह दंपति के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। उसके बाद तेजभान घर से निकल गया था। मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे आदर्श नगर पुलिस को पुलिस बूथ के पास एक युवक के अचेत पड़े होने की जानकारी मिली। 


युवक के मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी कि तेजभान का एक परिचित भी वहां पहुंच गया। जिसने युवक की पहचान तेजभान के रूप में की।

पुलिस ने तेजभान को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस उनके परिवार वालों से पूछताछ कर खुदकुशी के कारणों की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed