फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   husband's friends tries to gang rape woman

पति ने पत्नी को किया दरिंदों के हवाले

Thu, 05 Jun 2014 09:40 PM IST
Updated Thu, 05 Jun 2014 09:40 PM IST
विज्ञापन
husband's friends tries to gang rape woman

दिल्ली एनसीआर में महिला अपराध का ग्राफ इस कदर बढ़ रहा है कि पुलिस भी हैरान और परेशान है। घर हो या बाहर हर जगह महिलाओं के साथ रेप और छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

विज्ञापन


शादी से नाखुश पति ने अपनी पत्नी को कुछ दरिंदों के हवाले कर दिया। जहां पर बदमाशों ने उसके साथ गैंग रेप का प्रयास किया।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत शनिवार को एसपी से की।

गाड़ी में डालकर ले गए जंगल

husband's friends tries to gang rape woman

पीड़िता ने एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह को बताया कि वह खुर्जा के स्थित एक गांव में रहती थी। दो साल पहले जेवर के एक गांव निवासी युवक से उसका विवाह हुआ था।

लेकिन शादी के बाद से ही किसी बात से नाराज पति ने उसे पत्नी का अधिकार नहीं दिया। करीब एक माह पूर्व पति ने कुछ युवकों को बुलाया और घर से उसका अपहरण करवा दिया।

जेवर गांव निवासी आरोपी युवकों ने उसे गाड़ी में डाला और झाझर के जंगल में ले गए। जहां पर उन्होंने उसके साथ गैंग रेप का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे छूटी चंगुल से

husband's friends tries to gang rape woman

दरिंदों के चंगुल में फंसी महिला किसी तरह उनसे बचकर भाग निकली। इसके बाद उसने अपने मायके वालों को सूचित कर बुलाया और थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।

लेकिन एक माह बाद भी अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। एसपी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी पति और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed