फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   husband killed friend have supesion on relation with wife

पत्नी पर गलत निगाह रखने के शक में दोस्त की कर दी हत्या

Sun, 31 Jul 2016 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 31 Jul 2016 09:10 AM IST
विज्ञापन
husband killed friend have supesion on relation with wife

सराय रोहिल्ला के शास्त्री नगर इलाके में शुक्रवार रात पत्नी पर गलत निगाह रखने के शक में एक युवक ने अपने दोस्त की सिलेंडर मारकर हत्या कर दी। चीख पुकार सुनने के बाद आरोपी के पड़ोसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मरने वाले युवक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी गौतम (33) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन


घटना के समय पीड़ित और आरोपी दोनों शराब के नशे में थे। पुलिस के अनुसार मूलत: पश्चिम बंगाल रहने वाला आर्यन दास(26) अपनी पत्नी के साथ शास्त्री नगर स्थित किराए के मकान में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह करोलबाग में एक ज्वेलर के यहां जेवरात बनाने का काम करता था। उसके साथ काम करने वाला गौतम शास्त्री नगर में ही आर्यन के घर के पड़ोस में किराए के मकान में रहता था।

बैठकर पी शराब फिर की हत्या

husband killed friend have supesion on relation with wife

शुक्रवार रात दोनों ने करोलबाग में शराब पी। उसके बाद देर रात आर्यन गौतम को लेकर अपने घर पहुंचा। दोनों घर में भी बैठकर शराब पीने लगे। रात करीब तीन बजे दोनों के बीच कहासुनी हुई और आर्यन ने घर में रखे छोटे गैस सिलेंडर से गौतम के सिर पर ताबड़तोड़ हमला करने लगा। 

गौतम की चीख पुकार सुनकर आर्यन के पड़ोस में रहने वाले अजय नाम के युवक ने सौ नंबर पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी गौतम को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां डॉक्टरों ने गौतम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आर्यन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आर्यन ने पुलिस को बताया कि गौतम उसकी पत्नी पर गलत निगाह रखता था।

उसने कई बार उसे समझाया, लेकिन बात नहीं मानने पर उसकी हत्या कर ळ्दी। पुलिस ने आरोपी के घर से घटना में इस्तेमाल गैस का सिलेंडर बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed