{"_id":"5932e8364f1c1bf946bdb6c0","slug":"husband-fired-on-wife-in-domestic-dispute-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर ने कहासुनी के बाद कार में पत्नी को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रॉपर्टी डीलर ने कहासुनी के बाद कार में पत्नी को मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 04 Jun 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनकपुरी इलाके में शुक्रवार रात एक प्रॉपर्टी डीलर ने कार में हुई कहासुनी के बाद अपनी पत्नी को गोली मार दी। महिला को दो गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जनकपुरी थाना पुलिस हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार उस्मान सपरिवार राजापुरी इलाके में रहता है। वह प्रॉपर्टी का कारोबार करता है। शनिवार रात वह अपनी पत्नी व अन्य लोगों के साथ एक समारोह में शामिल होने जा रहा था। बताया जा रहा है कि कार में दंपति के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। कहासुनी इतनी बढ़ गयी कि उस्मान ने अपनी पत्नी पर गोली चला दी।
विज्ञापन
कार में मौजूद लोगों ने कार रूकवायी। इसी दौरान उस्मान वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी महिला को इलाज के लिए दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि उस्मान की चार साल पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन
शादी के कुछ दिन बाद से ही दंपति के बीच छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होने लगा। पुलिस के मुताबिक उस्मान अपनी पत्नी को शक की निगाह से देखता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता था। पुलिस ने उस्मान के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।