{"_id":"5a60d05e4f1c1b66268b50d1","slug":"husband-eloped-with-children-wife-dead-by-burning","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की संदिग्ध हालातों में जलकर मौत, पति बच्चों को लेकर हुआ उड़नछू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की संदिग्ध हालातों में जलकर मौत, पति बच्चों को लेकर हुआ उड़नछू
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
burn
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नया गांव के एक घर में महिला की संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई। उसकी मौत के बाद पति बच्चों को लेकर घर से फरार हो गया।
विज्ञापन
मामले में महिला के पिता ने दामाद के खिलाफ थाना फेज दो में हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस फरार पति की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, दंपती में बीमा पॉलिसी को लेकर अक्सर झगड़ा होता था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मूलरूप से बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद के गांव ईलना निवासी हरीश यहां पत्नी सोनिका और चार साल के बेटे प्रिंस व डेढ़ साल की बेटी काव्या के साथ किराये पर रह रहा था।
विज्ञापन
सोनिका भी बुलंदशहर के सिकंद्राबाद की रहने वाली थी। दोनों की वर्ष 2008 में शादी हुई थी। हरीश हौजरी कांप्लेक्स स्थित एक फैक्ट्री में मशीन ऑपरेटर है। उसने अपनी छह साल की भांजी तमन्ना को भी गोद लिया हुआ है, जो अपनी मां के साथ गांव में ही रहती है।
हरीश ने हाल में एक बीमा पॉलिसी ली थी। उसमें उसने भांजी तमन्ना को नॉमिनी बना दिया था। इसे लेकर हरीश और सोनिका के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था।
बुधवार रात को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद ही सोनिका की डीजल से जलकर मौत होगी। हरीश भी बच्चों को लेकर फरार है।
ऐसे में प्रथमदृष्टया मामला हत्या का ही प्रतीत हो रहा है। हरीश की तलाश के लिए पुलिस टीम ने बुलंदशहर स्थित उसके मूल निवास पर दबिश दी थी, लेकिन वह वहां भी नहीं मिला।