फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   husband accused for wife murder in noida

पति पर पत्नी की हत्या का आरोप

Sun, 23 Apr 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 23 Apr 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
husband accused for wife murder in noida
demo pic - फोटो : अमर उजाला
नोएडा के फेज-दो थानाक्षेत्र के सेक्टर-87 में पेशे से डिजाइनर पति पर अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और उसकी हत्या करने का आरोप लगा है। मृतका के  भाई की ओर से डिजाइनर और उसकी माता-पिता एवं बहन व भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मूलत:बिहार के पटना निवासी रूपा की शादी वहीं निवासी विजय शंकर से हुई थी। विजय शंकर नोएडा फेज-दो की एक कंपनी में बतौर डिजाइनर के रूप में कार्य करता है। कुछ माह पहले विजय शंकर की पत्नी रूपा ने एक बच्चे को जन्म दिया था। उनकी देखरेख करने के लिए रूपा की छोटी बहन आई हुई थी। आरोप है कि 20 अप्रैल की रात को पति शराब पीकर आया और किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ने लगा। 
विज्ञापन


इसी दौरान विजय श्ंाकर की साली निधि ने बीच-बचाव किया तो वह जीने पर गिर गई। बच्चे एवं मौसी दोनों घायल हो गए। आरोप है कि बच्चे और निधि को घायल होते देख आरोपी पति आपा खो बैठा और पत्नी को उठाकर पांचवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने रूपा को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, मृतका के भाई ने फेज-दो कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया रूपा का पति  उसकी बहन को अक्सर परेशान करता था और पूरा परिवार दहेज की मांग करता था। इसलिए विजयशंकर ने उसकी बहन को पांचवीं मंजिल से नीेच फेंककर मार दिया। जिसकी चश्मदीद गवाह उसकी बहन निधि है। पुलिस ने रूपा के पति, सास, ससुर,ननद और देवर पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed