{"_id":"57f3ed254f1c1b893227077b","slug":"hree-students-accused-of-ragging-bail-saying-there-s-beating","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैगिंग के आरोपी तीन छात्रों को मिली जमानत, बोले नहीं की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रैगिंग के आरोपी तीन छात्रों को मिली जमानत, बोले नहीं की पिटाई
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 05 Oct 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
रैगिंग के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नॉलेज पार्क के एक हॉस्टल में जूनियर छात्र की रैगिंग के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपी छात्रों को पुलिस ने मंगलवार को अदालत में पेश किया। सात वर्ष से कम सजा की धाराओं में नामजद होने के कारण अदालत ने तीनों को जमानत दे दी। इधर घटना की पड़ताल के लिए पुलिस ने हॉस्टल प्रबंधन से सीसीटीवी फुटेज मांगी है।
विज्ञापन
कानपुर के तिलक नगर निवासी बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र को बेल्ट से पीटने की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सोमवार शाम न्यायिक अधिकारी के बेटे रितुराज के अलावा सत्यम और एंड्रयूज को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
मामले में एक नामजद व आठ अज्ञात आरोपियों को पुलिस ने जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
पीड़ित छात्र ने आरोप लगाया था कि सीनियर ने पिटाई के दौरान मोबाइल से उसका वीडियो बनाया था, लेकिन पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों से न वीडियो बरामद नहीं हुआ है और न पूछताछ में वीडियो बनाने की पुष्टि हुई है। हालांकि इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
आरोपी बोले, नहीं की पिटाई
पूछताछ के दौरान आरोपी छात्रों ने जूनियर से मारपीट करने से इनकार किया। उनका कहना है कि जूनियर छात्र नोएडा गया था और वहीं से नशे की हालत में आया था। जब उसने गाली-गलौज की, तो उसे समझाने की कोशिश की गई। उससे उसके पिता का नंबर लेकर उनके मोबाइल पर कॉल भी की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
आरोपियों ने बताया कि उनके जूनियर को चोट कहीं बाहर मारपीट में लगी थी। इसकी जानकारी होने पर सीनियर छात्र एंड्रयूज ने अपने कमरे सेे क्रीम लाकर उसे फर्स्ट एड दिया और पराठे भी खिलाए। तीनों छात्रों ने दावा किया कि हॉस्टल के सीसीटीवी फुटेज से पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा।