फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   howker killed in faridabad

हॉकर की गोली मारकर हत्या

Mon, 13 Jan 2014 04:06 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 13 Jan 2014 04:06 PM IST
विज्ञापन
howker killed in faridabad

फरीदाबाद के सूरजकुंड थाना क्षेत्र में दो युवकों ने एक हॉकर की रविवार सुबह सात बजे गोली मार दी। गर्दन में गोली लगने से हॉकर की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बदमाश हॉकर की बाइक लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। हत्या के कारणों का पता नहीं चला है।

पल्ला स्थित हरकेश नगर में रहने वाले भगवान प्रसाद (47) मूल रूप से छपरा (बिहार) के रहने वाले थे। वह यहां कई साल से अखबार बांटने का काम करते थे। उनके घर में दो लड़के व लड़कियां हैं।
विज्ञापन


रविवार सुबह भगवान प्रसाद अपने घर से अखबार बांटने निकल थे। जैसे ही उन्होंने सेक्टर-46 के पास अखबार बांटने के लिए अपनी बाइक रोकी तभी दो व्यक्ति आए और भगवान के साथ बातचीत शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद दोनों में से एक ने भगवान की गर्दन पर गोली मार दी और बाइक लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आसपास के लोगों ने लड़ाई-झगड़ा न होने के कारण उस ओर अधिक ध्यान नहीं दिया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया। वहां शहर के सभी हॉकर बीके अस्पताल स्थित शवगृह के बाहर जमा हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed