{"_id":"579cd1534f1c1b704721e50f","slug":"high-profile-sex-racket-case-sanyal-bail-plea-rejected","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई प्रोफाइल सैक्स रैकेट मामले में सान्याल की जमानत याचिका खारिज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाई प्रोफाइल सैक्स रैकेट मामले में सान्याल की जमानत याचिका खारिज
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 31 Jul 2016 09:06 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाई प्रोफाइल सैक्स रैकेट मामले में फंसे पीएन सान्याल (62) की जमानत याचिका शनिवार को साकेत जिला अदालत ने खारिज कर दी। अदालत ने याचिका खारिज करते हुए कहा आरोपी पर बेहद गंभीर आरोप हैं।
विज्ञापन
सान्याल पर सैक्स रैकेट चलाने व मध्य एशिया के देशों से लड़कियों की तस्करी करने का आरोप है। पुलिस ने जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि अभी मामले की जांच शुरुआती दौर में हैं और अन्य आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
अदालत ने जमानत याचिका खारिज हुए कहा कि मामले में अन्य आरोपी रिटायर कर्नल अजय अहलावत फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट लिया गया है। इन हालात में आरोपी को जमानत नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन