{"_id":"a3bb9e932dde0a312c65c69a50dd23ff","slug":"head-constable-was-missing-lovers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेड कांस्टेबल ने किया प्रेमी युगल को गायब, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेड कांस्टेबल ने किया प्रेमी युगल को गायब, हंगामा
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Sun, 04 Oct 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सप्ताह से घर से गायब प्रेमी युगल का सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने शनिवार को साहिबाबाद थाने में हंगामा किया।
पुलिस ने आगरा में तैनात एक हेड कांस्टेबल के पास से प्रेमी युवक की कार बरामद की थी, जिसके बाद साहिबाबाद पुलिस ने हेड कांस्टेबल को हिरासत में लिया है।
परिजनों ने हेड कांस्टेबल पर ही प्रेमी युगल को गायब करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मामले में हेड कांस्टेबल के फंसने से पुलिस जांच में लापरवाही बरत रही है।
हंगामा बढ़ने पर सीओ बार्डर थाने पहुंचे और प्रेमी युगल को जल्द तलाशने का आश्वासन देकर हंगामा शांत कराया।
शालीमार गार्डन निवासी 16 वर्षीय किशोरी और 21 वर्षीय युवक के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। किशोरी 12वीं की छात्रा है और युवक एक बीपीओ में काम करता है।
25 सितंबर को युवक ने पिता की कार ली और किशोरी को लेकर चला गया। दोनों के परिवारवालों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। उन्होंने थाना साहिबाबाद में इसकी सूचना दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
27 सितंबर को आला अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर प्रेमी युगल के फोन को सर्विलांस पर लगाया। पुलिस को उनकी लास्ट लोकेशन यमुना एक्सप्रेस-वे पर मिली।
विज्ञापन
पुलिस ने एक्सप्रेस-वे के टोल पर लगे सीसीटीवी की जांच की गई तो युवक की सेंट्रो कार दिखाई दी। उसके पीछे एक टाटा-407 भी था, जिसमें हेड कांस्टेबल के घर का सामान था।
टाटा-407 के चालक ने टोल पर पर्ची कटवाई थी। पुलिस अब उसके नंबर से मालिक और फिर हेड कांस्टेबल तक पहुंची। हेड कांस्टेबल से से पता चला कि वह ग्रेटर नोएडा से आगरा शिफ्ट हुआ है।
जो कार वह चला रहा था, वह गायब युवक की निकली। उधर, हेड कांस्टेबल का कहना है कि युवक ग्रेटर नोएडा में कासना स्थित एक ढाबे पर मिला था, जहां 25 हजार में उसने कार खरीदी थी।