फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   He was driving without helmet, death

बिना हेलमेट लगाए जा रहा था वो, 20 फीट उछलकर सड़क पर गिरा

Mon, 07 Mar 2016 05:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 07 Mar 2016 05:35 AM IST
विज्ञापन
He was driving without helmet, death

दनकौर-सिकंद्राबाद रोड पर टाटा सफारी कार ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। युवक करीब 20 फीट उछला और सड़क पर जा गिरा। गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, चीती गांव निवासी रामानंद शर्मा (28) शाहदरा, दिल्ली में निजी कंपनी में नौकरी करता था। रामानंद शर्मा के भाई का दनकौर में कोचिंग सेंटर है। रविवार को छुट्टी होने के कारण रामानंद भाई के कोचिंग सेंटर पर चला गया।
विज्ञापन


घर लौटते वक्त बिना हेलमेट बाइक पर निकल गया। दोपहर करीब पौने तीन बजे जब वह दनकौर-सिकंद्राबाद रोड पर स्थित बिजली घर के पास पहुंचा तो पीछे से सफारी ने रामानंद की बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और रामानंद के सिर और सीने में गंभीर चोट आई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी कार चालक मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed