फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   DM died from heart attack

मॉल में खाना खाते वक्त हार्ट अटैक आने से हुई डीएम अक्षत गुप्ता की मौत

Mon, 06 Jun 2016 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा/रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा/रुद्रपुर Updated Mon, 06 Jun 2016 09:50 AM IST
विज्ञापन
DM died from heart attack
सेक्टर-27 स्थित डीएम के पिता का घर - फोटो : अमर उजाला

ऊधमसिंह नगर जिले में डीएम के पद पर पिछले सात महीने तक तैनात रहे 39 वर्षीय अक्षत गुप्ता को (39)को रविवार देर शाम जीआईपी मॉल में वक्त हार्ट अटैक पड़ा।

विज्ञापन


उन्हें एंबुलेंस से सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वह जीआईपी मॉल में खाना खाने गए हुए थे। खाना खाने के बाद उन्हें हार्ट अटैक पड़ा।
विज्ञापन


कैलाश अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरो सर्जन व पारिवारिक मित्र डा. वरुण भार्गव ने अक्षत गुप्ता की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अक्षत गुप्ता को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया, उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत की खबर सुनते ही जिले के पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी सेक्टर-27 स्थित एच-40 पहुंचे। यहां पर अक्षत गुप्ता के माता-पिता रहते हैं। अस्पताल प्रशासन से शव परिजनों को सौंप दिया। उसके बाद शव उनके पिता के घर ही लाया गया। सोमवार सुबह 10.30 बजे नोएडा के सेक्टर 94 के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा।

बता दें कि विगत 31 मई को अक्षत गुप्ता का तबादला देहरादून गढ़वाल मंडल विकास निगम और पर्यटन विभाग में एमडी पद पर हुआ था। दो जून से छुट्टी लेकर वह नोएडा चले गए थे।

शनिवार सुबह पहुंचे थे नोएडा स्थित अपने पिता के घर

DM died from heart attack
डीएम की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस व अन्‍य लोग - फोटो : अमर उजाला

चार्ज सीडीओ आशीष श्रीवास्तव को दे गए थे। उनकी पत्नी रिद्धिम अग्रवाल आईपीएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वह रुद्रपुर 31वीं वाहिनी पीएसी में कमांडेंट हैं। इससे पहले वह 2012 में यूएस नगर की एसएसपी भी रह चुकी हैं। अक्षत गुप्ता नैनीताल और अल्मोड़ा के भी डीएम रहे थे।

शनिवार सुबह पहुंचे थे नोएडा स्थित अपने पिता के घर:
उधमसिंह नगर के डीएम अक्षत गुप्ता पत्नी रिदिम संग शनिवार सुबह ही नोएडा सेक्टर-27 स्थित अपने पिता के घर पहुंचे थे। यहां पर उनके दोनों बेटे साश्वत (06) और शिवम (04) पहले से मौजूद थे।

दोनों बच्चे अपने दादा जी के यहां छुट्टियां मनाने आए हुए थे। रविवार दोपहर में अक्षत पत्नी रिदिम जो कि आईपीएस ऑधिकारी हैं उनके साथ घूमने-फिरने निकले हुए थे। वह जीआईपी मॉल गए।

परिजनों ने बताया कि मॉल में शॉपिंग करने के बाद शाम को एक रेस्टोरेंट में दोनों खाना खाने गए। जहां पर अक्षत को उल्टियां शुरू हो गई। हालत बिगड़ते देख उन्हें कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डा. वरूण भार्गव ने उनकी मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अक्षत की मौत हार्ट अटैक पड़ने से हुई है। अक्षत केपिता बी.के गुप्ता रिटायर्ड आईआरएस अधिकारी हैं। वहीं अक्षत की तीन बहनें हैं जिसमें से उनकी एक बहन राशी वर्ल्ड बैंक में कार्यरत हैं। अचानक हुई घटना से स्थानीय लोग, पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी स्तब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed