फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hapur man dead body found in car on driving seat police investigating matter suspect loot and murder

हापुड़ः कार की ड्राइविंग सीट पर मिला युवक का शव, गले पर कट के कई निशान

Wed, 22 Jul 2020 12:53 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 22 Jul 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
Hapur man dead body found in car on driving seat police investigating matter suspect loot and murder
हापुड़ में कार में मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में थाना सिंभावली क्षेत्र में खड़ी कार में सुबह-सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई है। इस युवक की पहचान गाजियाबाद के डिफेंस कॉलोनी निवासी ऋषभ तोमर पुत्र कमल सिंह तोमर के रूप में हुई है।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव माधोपुर औरंगाबाद रोड पर एक युवक का शव एसेंट कार में ड्राइविंग सीट पर मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू की। युवक की जेब से मिले मोबाइल से परिजनों से वार्ता की तो उन्होंने बताया कि यह ऋषभ तोमर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि वह कल सुबह घर से निकला था। मृतक के गले पर कई कट के निशान लगे हुए हैं। मौके पर एसपी संजीव सुमन वह एडिशनल एसपी सर्वेश मिश्र सीओ गढ़ पवन कुमार थानाध्यक्ष सिंभावली महेंद्र त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। शुरुआती जांच में पुलिस इसे लूट के बाद हत्या का मामला मान रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed