{"_id":"57e122464f1c1bff44a82645","slug":"hanuman-temple-jewelery-theft-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान मंदिर से आभूषण चोरी, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हनुमान मंदिर से आभूषण चोरी, मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 21 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
thief
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत बख्तावर चौक स्थित हनुमान मंदिर में चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बख्तावर चौक के पास प्राचीन हनुमान मंदिर के अलावा कृष्ण मंदिर भी है। बताया जाता है कि 17/18 सितंबर की रात अज्ञात लोगों ने मंदिर में घुसकर वहां से मूर्तियों के गहने व अन्य सामान को चोरी कर लिया, जिसकी कीमत हजारों में बताई जा रही है।
विज्ञापन
सुबह जब लोग मंदिर पहुंचे तो घटना की जानकारी मिली। प्राचीन हनुमान मंदिर के प्रधान मनफूल ने इसकी शिकायत थाना सदर पुलिस को दी है, जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच लिया है।
विज्ञापन