फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   hanging husband, son registered a case against mother

पति ने लगाई फांसी, मां के खिलाफ बेटे ने दर्ज कराया मामला

Thu, 07 Jul 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 07 Jul 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
hanging husband, son registered a case against mother

थाना सेक्टर-55 क्षेत्र में पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान 54 वर्षीय पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। बेटे ने सौतेली मां और उसके प्रेमी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सेक्टर-55 की राजीव कॉलोनी में रहने वाले अजय ने मंगलवार को थाना सेक्टर-55 पुलिस को शिकायत दी।

जिसमें बताया कि उसके पिता निकरपाल ने 26 जून को फांसी लगा ली थी, इसी दौरान परिजनों को पता लग गया तो उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 4 जुलाई को उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

सीमा के अकरम से अवैध संबंध थे

hanging husband, son registered a case against mother

जांच अधिकारी एएसआई देवदत्त के मुताबिक, मृतक के बेटे अजय ने बताया कि पिता निकरपाल ने कुछ वर्ष पहले सीमा (25, काल्पनिक नाम) से शादी की थी, जिससे उनके दो बच्चे हैं।

अजय का आरोप है कि सीमा के एक अन्य व्यक्ति अकरम से अवैध संबंध थे, इस बारे में जब निकरपाल को पता लगा तो दोनों के बीच विवाद रहने लगा।

इससे परेशान होकर निकरपाल ने फांसी लगा ली। अजय का आरोप है कि सीमा और अकरम ने ही उसके पिता को आत्महत्या के लिए उकसाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed