{"_id":"577e89a14f1c1b6f0c7fc002","slug":"had-hired-ola-cab-from-delhi-miscreants-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से किराए पर ली थी ओला कैब, बदमाशों ने लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली से किराए पर ली थी ओला कैब, बदमाशों ने लूटी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 08 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन से बुधवार रात यहां आने के लिए किराए पर कैब लेकर आए हथियार बंद तीन बदमाशों कैब लूट ली। चालक को बंधक बनाने के बाद उसकी जेब में रखे चार हजार रुपये और दो मोबाइल फोन भी बदमाश ले कर फरार हो गए। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सदर थाने में दी शिकायत में दिल्ली के नारायणा इलाके में रहने वाले कमलेश कुमार ने बताया कि वह ओला कैब सर्विस में नौकरी करता है। बुधवार रात को तीन युवकों ने तुगलकाबाद स्टेशन से कैब को फरीदाबाद के लिए बुक किया था। कमलेश का कहना है कि वह तीनों को लेकर बाइपास रोड के रास्ते फरीदाबाद की ओर चल दिया।
विज्ञापन
चंदावली गांव के पास युवकों ने रुकने के लिए कहा। इस पर कमलेश ने गाड़ी रोक दी। चंदावली गांव में एक दुकान से पानी की बोतल लेकर फिर चलने के लिए कहा। कमलेश का कहना है कि सेक्टर 64-65 से आगे मलेरना के निकट आरोपियों ने गाड़ी को फिर रोकने के लिए कहा, तो चालक ने कैब रोक दी।
विज्ञापन
आरोप है कि तभी एक युवक ने पिस्टल दिखाते हुए उसे गाड़ी में पीछे डाल लिया। उसकी जेबों से तलाशी लेनी शुरू कर दी, बदमाशों ने उसकी जेब में रखे 4 हजार रुपये और 2 मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए।
थोड़ी दूर जाने के बाद बदमाशों ने उसे गाड़ी से धक्का दिया और गाड़ी को लेकर फरार हो गए। देर रात होने पर वह जैसे-तैसे लोगों की मदद से पुलिस थाने पहुंचा और शिकायत दी। एसएचओ राजदीप मोर ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।