फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Guwahati Express flirting with women

गुवाहाटी एक्सप्रेस में महिलाओं से छेड़खानी

Fri, 20 Jun 2014 01:11 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 20 Jun 2014 01:11 PM IST
विज्ञापन
Guwahati Express flirting with women

गुवाहाटी से लालगढ़ को जाने वाली अवध आसाम एक्सप्रेस (15609) की महिला बोगी में मुरादाबाद से गुरुवार को कुछ युवकों ने कब्जा कर लिया। रास्ते में युवकों ने महिलाओं से छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिलाएं चीखने चिल्लाने लगीं।

विज्ञापन


जानकारी पाकर गार्ड ने कंट्रोल को सूचना दी। ट्रेन अमरोहा स्टेशन पर पहुंचते ही जीआरपी ने महिला बोगी को घेरकर युवकों पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए,। कई युवकों को चोट आई, लेकिन एक भी जीआरपी के हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन


अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन की जनरल बोगियों में गुरुवार को भारी भीड़ थी। बोगी में लोग दरवाजे के पास तक जैसे-तैसे खड़े थे। बरेली से दिल्ली की ओर जा रही इस ट्रेन में मुरादाबाद से कुछ शरारती युवक महिला बोगी में चढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन चलते ही युवकों ने महिलाओं के साथ छींटाकशी शुरू कर दी। छेड़खानी भी करने लगे। विरोध करने पर वह महिलाओं के साथ झगड़े पर आमादा हो गए। इस पर कुछ लोगों ने मामले की जानकारी गार्ड को दी।

गार्ड ने कंट्रोल को मैसेज पास कर दिया। गुरुवार दोपहर लगभग 1.14 बजे अवध आसाम ट्रेन जैसे ही अमरोहा स्टेशन पर पहुंची तो जीआरपी और आरपीएफ ने महिला बोगी को घेर लिया। पुलिस को देखते ही युवकों में अफरा तफरा मच गई।


जीआरपी ने भी डंडा चलाना शुरू कर दिया। कई युवकों के सिर फूट गए। पुलिस कर्मियों के डंडे बरसाने पर युवक बोगी से कूदकर फरार हो गए।

जीआरपी चौंकी इंचार्ज ने सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शरारती युवकों से बोगी खाली करा दी गई है। महिलाओँ ने छेड़छाड़ की कोई शिकायत नहीं की है।

लाख कोशिशों के बाद भी छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बीती 12 जून को गजरौला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से एक युवक एक बच्ची को फुसलाकर ले गया था और खाली पड़े रेलवे क्वार्टर में दरिंदगी की थी।

वहीं 17 जून को डिब्रूगढ़ से दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में पैंट्री कार के एक वेटर ने एक बच्ची से रेप का प्रयास किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed