फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gun shot murder

युवक की गोली मारकर हत्या, एक्सप्रेस-वे के पास फेंका शच

Sun, 08 May 2016 02:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुडग़ांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुडग़ांव Updated Sun, 08 May 2016 02:15 PM IST
सार

  • नहीं हो पाई युवक की पहचान, पुलिस ने दर्ज किया मामला 
  • युवक की गोली मारकर हत्या, एक्सप्रेस-वे पर मिला शव
  • नहीं हो पाई युवक की पहचान, पुलिस ने दर्ज किया मामला

विज्ञापन
gun shot murder

विस्तार

साइबर सिटी के राजेंद्र पार्क थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने युवक के शव को द्वारका एक्सप्रेस-वे के पास फेंक दिया और फरार हो गए।

विज्ञापन


वारदात शुक्रवार देर रात की बताई जाती है। शनिवार को एक्सप्रेस-वे पर जब लोगों ने युवक के शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। युवक का शव पाए जाने की खबर होते ही राजेंद्र पार्क पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आसपास के लोगों से युवक के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया लेकिन युवक की शिना त नहीं हो पाई। युवक को 4 गोलियां मारी गईं थी। राजेंद्र पार्क थाना प्रभारी ने बताया मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया

gun shot murder

शव को पोस्टमार्टम में रखा गया है। युवक को चार गोलियां मारी गईं हैं लेकिन पोस्टमार्ट मेडिकल रिपोर्ट से पुख्ता जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि युवक के दाहिने हाथ पर बबलू लिखा है और उम्र 25 साल है। युवक ने जींस पैंट पहन रखा था।

इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि हत्यारों ने युवक की अन्यत्र हत्या कर शव को एक्सप्रेस-वे पर फेंक दिया लेकिन पुलिस सूत्रों की मानें तो घटना दूसरी जगह की नहीं है।

फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। सूत्रों की मानें तो युवक को काफी करीब से गोली मारी गई है। यह भी माना जा रहा है कि इस घटना के पीछे कोई पुरानी रंजिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed