{"_id":"5996c0984f1c1b1c428b4569","slug":"guard-and-bouncer-threatening-to-vacant-flat-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"गार्ड व बाउंसर दे रहे फ्लैट खाली करने की धमकी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गार्ड व बाउंसर दे रहे फ्लैट खाली करने की धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sat, 19 Aug 2017 09:30 AM IST
सार
- 20 दिन पहले छात्रों पर किया था हमला, बुरी तरह घायल हो गया था एक छात्र
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासना कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर चाई-4 स्थित सोसायटी में 20 दिन पूर्व एक छात्र पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने दो गार्ड को गिरफ्तार किया था। अब, घायल छात्र के अन्य साथियों का आरोप है कि गार्ड और बाउंसर उन पर फ्लैट खाली करने के लिए दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
छात्रों ने मामले की शिकायत आला अधिकारियों से करने की बात कही है। बता दें कि सेक्टर चाई-4 स्थित निंबस एक्सप्रेस पार्क व्यू सोसाइटी में रहकर पढ़ाई कर रहे अनुपम पांडे और अनंत शुक्ला का दोस्त सिद्धांत रोहन 27 जुलाई को दिल्ली से कैब में सवार होकर निंबस सोसायटी आया था।
विज्ञापन
सिद्धांत का कैब चालक से किराये को लेकर विवाद हो गया था। अगले दिन सुबह सिद्धांत नीचे जूस पीने गया था तो सुरक्षा गार्ड ने उसे रोक लिया। आरोप था कि गार्ड ने कैब चालक से हुए विवाद को लेकर उसने फटकार लगाई थी। तभी सिद्धांत के दोस्त अनुपम और अनंत भी वहां पहुंच गए और उधर गार्ड ने बाउंसरों को वहां बुला लिया।
विज्ञापन
आरोप था कि गार्ड व बाउंसर ने छात्रों पर हमला कर दिया। इसमें अनुपम का पैर में फ्रैक्चर हो गया था। बताया गया है कि आरोपियों ने इतनी बेरहमी से अनुपम पर हमला किया कि उसकी हड्डी के 40 टुकड़े हुए हैं।
अनुपम पांडे को उसके लखनऊ निवासी परिजन इलाज के लिए अपने साथ ले गए हैं। अनुपम के साथियों का कहना है कि पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है। अब, उन्हें फ्लैट खाली करने और सोसायटी के बाहर करने की धमकी दी जा रही है।