फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   greater noida rape case: lady and the accused cab driver met three days ago

ग्रेटर नोएडा: कैब चालक से तीन दिन पहले हुई थी दोस्ती, पिलाया नशीला पदार्थ फिर किया भाई के हवाले..

Sat, 28 Apr 2018 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sat, 28 Apr 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
greater noida rape case: lady and the accused cab driver met three days ago
rape

कॉल सेंटर महिला कर्मी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस जांच में पता चला कि पीड़िता महिला ने तीन दिन पहले आरोपी चालक की कैब बुक कराई थी।

विज्ञापन


इसी दौरान आरोपी को पीड़िता का मोबाइल नंबर मिल गया और वह उसे कॉल कर दोस्ती बढ़ाने लगा। मात्र तीन दिन में आरोपी ने दोस्ती में दगा दिया और वह पीड़िता को नशे की हालत में अपने फुफेरे भाई के साथ छोड़कर चला गया।
विज्ञापन


बताया गया है, कि पीड़िता का उसके पति से कुछ विवाद चल रहा है। पीड़िता के तीन बच्चे दनकौर क्षेत्र में रहते हैं। यह भी बताया गया है कि पीड़िता की सहेली सूरजपुर क्षेत्र में रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताई आपबीती

पीड़िता ने दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा है कि उसने अपने कार्यालय के पास सेक्टर 126 नोएडा एक्सप्रेसवे से कैब बुक कराई थी। हालांकि पुलिस जांच में कैब बुक की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह पता चला है कि उसने तीन दिन पहले कैब बुक कराई थी।

पूछताछ व पड़ताल में यह भी पता चला है कि उसने तीन दिन पहले दनकौर अपने बच्चों के पास जाने के लिए कैब बुक कराई थी। इसके बाद ही कैब चालक ने उसे कॉल कर नजदीकी बढ़ाई।

पड़ताल में यह भी पता चला है कि आरोपी कैब चालक महिला के साथ एक मार्केट में मोबाइल खरीदने के लिए भी गया था। हालांकि उन्होंने मोबाइल नहीं खरीदा था।

महिला ने पुलिस से कहा है कि उसने सूरजपुर निवासी अपनी सहेली से मिलने आने के लिए कैब बुक कराई थी, लेकिन आरोपी उसे नशीला पदार्थ पिलाकर जबरन जारचा क्षेत्र के जंगल में ले गए। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस पीड़िता के मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed