फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   grand mother theft in house delhi news

'बाहुबली' की आड़ में इस शातिर नानी ने बनाया ऐसा प्लान कि बड़े-बड़े चोर मानेंगे लोहा

Thu, 18 May 2017 12:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 18 May 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
grand mother theft in house delhi news
- फोटो : अमर उजाला

मालवीय नगर में एक नानी ने बाहुबली फिल्म देखने के बहाने अपनी बहन की नातिन व उसके पति को अपने घर बुलाया और फिर उनके घर जाकर नकदी व ज्वेलरी उड़ा ली।

विज्ञापन


शिकायत के बाद मालवीय नगर पुलिस ने नानी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी के 9.57 लाख रुपये और सोने व चांदी की ज्वेलरी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी नानी को तिहाड़ जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


दक्षिण दिल्ली डीसीपी ईश्वर सिंह के अनुसार जे-4/73 बी खिड़की एक्सटेंशन, मालवीय नगर में रहने वाला दीपक कुमार पेशे से ड्राइवर है। उसे उसके मालिक ने सात लाख रुपये रखने के लिए दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी शात‌िर है ये नानी, बड़े-बड़े चोरों को भी दी मात

grand mother theft in house delhi news
डेमो

उसने सात मई को घर से नकदी व ज्वेलरी चोरी होने की शिकायत मालवीय नगर थाना पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही थी। जांच में दोषी पाए जाने के बाद पुलिस ने दीपक की पत्नी नताशा की नानी शबनम(50) को गिरफ्तार कर लिया। 

पूछताछ में शबनम ने बताया कि उसे पता था कि नताशा के घर में काफी नकदी व ज्वेलरी है। उसने दीपक व नताश को बाहुबली फिल्म दिखाने के बहाने शाम को ही अपने घर बुलाया। इन्हें फिल्म देखने रात दस बजे जाना था। जब ये शबनम के घर पहुंचे तो उसने नताशा के पर्स से उनके घर की चाबी निकाल ली। 

इसके बाद शबनम बहाना बनाकर घर से निकलकर मालवीय नगर पहुंची। घर से नकदी व ज्वेलरी चुराकर ये अपने घर लक्ष्मी नगर पहुंच गई और रात में इनके साथ बाहुबली फिल्म देखने गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed