फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Grand daughter sold by relatives for prostitution

नातिन की अस्मत का किया सौदा, नशीली दवाइयां पिलाकर बनाया जाता था हवस का शिकार

Tue, 13 Sep 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 13 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
 Grand daughter sold by relatives for prostitution
- फोटो : demo pic

नंद नगरी इलाके में रिश्ते की नानी ने नाबालिग नातिन का सौदा कर उसे गाजियाबाद के दादरी में शादी के लिए एक लाख रुपये में बेच दिया। सलमा (17) (बदला हुआ नाम) को नशीली दवाइयां पिलाकर रोज हवस का शिकार बनाया जा रहा था।

विज्ञापन


पुलिस ने सलमा के कथित पति नीलू व नानी शारदाजहां को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, सौदा कराने वाले दलाल गोल्डी की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, सलमा परिवार के साथ जयपुर में रहती है।
विज्ञापन


रक्षाबंधन में कुछ काम होने की वजह से सलमा की मां उसे दिल्ली के नंद नगरी में रहने वाली मौसी शारदाजहां के पास छोड़ गई। ही दिनों बाद शारदा ने सलमा की मां को फोन कर बताया कि सलमा की तबियत खराब है। मां दिल्ली पहुंची तो बेटी की शादी करने की बात पता चली। बताया गया कि उसकी दादरी निवासी नीलू नामक युवक से शादी कराई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

17 साल की किशोरी को शादी के लिए एक लाख में बेचा

 Grand daughter sold by relatives for prostitution

सलमा की मां बेटी का हाल लेने दादरी पहुंची। वहां बेटी ने आपबीती बताई। उसने मां को बताया कि नशीला पदार्थ पिलाकर उसे जबरन हवस का शिकार बनाया जाता है। 

विरोध करने पर उसे बुरी तरह मारा-पीटा जाता है। सलमा की मां ने जब उसे ले जाने का प्रयास किया तो नीलू व उसके परिजनों ने उसे धमकाकर भगा दिया।  कहना था कि उन्होंने गोल्डी नामक दलाल के जरिये सलमा को एक लाख रुपये में खरीदा है।

सलमा की मां दिल्ली पहुंची। यहां एक एनजीओ की मदद से वह थाने पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी नानी शारदाजहां और सलमा के कथित पति नीलू को गिरफ्तार कर लिया है। सलमा को भी सकुशल मुक्त करा लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed