फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   goons fired on delhi police personnel in delhi

कार रोकने का इशारा करने पर बदमाशों ने हवलदार को मारी गोली

Sat, 13 May 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 13 May 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
goons fired on delhi police personnel in delhi
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो)

राजौरी गार्डन इलाके में कार रोकने का इशारा करने पर बदमाशों ने अपनी कार से बेरीकेट में टक्कर मार दी और भागने के दौरान पीछा कर रहे हवलदार पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली हवलदार को नहीं लगी। पुलिस ने लोगों की मदद से भाग रहे दोनों बदमाशों को दबोच लिया।

विज्ञापन


पकड़े गये बदमाश की पहचान गाजियाबाद सेक्टर दो निवासी अभिजीत और गोकुलपुरी ई ब्लॉक निवासी मनोज के रूप में हुई। बदमाशों के पास से पिस्टल, वाहनों की चाबियां, चोरी की कार और चोरी में इस्तेमाल होने वाले सामान मिले हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार राजौरी गार्डन थाना में तैनात हवलदार संदीप बुधवार देर रात होमगार्ड जवान विरेंद्र के साथ इलाके में गश्त कर रहा था। एमएस मार्ग के पास लगे बेरीकेट के पास संदीप ने हुंडई आई 20 कार को रूकने का इशारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार चालक ने कार को रोकने के बजाए उसकी रफ्तार बढ़ा दी और बेरीकेट पर टक्कर मार दी। टक्कर लगने के दौरान हवलदार बेरीकेट पास खड़ा था। वह बाल-बाल बच गया। कार रूकते ही उसमें सवार दो युवक नीचे उतर कर भागने लगे।
  
हवलदार और होमगार्ड का जवान शोर मचाते हुए बदमाश के पीछे भागे। एक बदमाश ने हवलदार पर गोली चला दी लेकिन बदमाश जब तक दूसरी गोली चलाता स्थानीय निवासियों की मदद से पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया।


जांच में पता चला कि बदमाशों के पास से बरामद कार चोरी की है। बदमाशों ने उसे रोहिणी इलाके से चुराई है। पुलिस के अनुसार पकड़े गये बदमाशों पर वाहन चोरी के अलावा सेंधमारी का मामला दर्ज है। पुलिस उनके निशानदेही पर अन्य सामान की बरामदगी का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed