फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Going home by train young Diwali chopped.

दिवाली पर घर जा रहा युवक ट्रेन से कटा

Fri, 30 Oct 2015 01:17 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 30 Oct 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
Going home by train young Diwali chopped.
दिवाली पर दिल्ली से समस्तीपुर अपने घर जा रहे युवक की बृहस्पतिवार को ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसा गाजियाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 की लाइन पर हुआ।
विज्ञापन


मृतक की जेब से मिले मोबाइल से नंबर तलाश कर जीआरपी ने परिजनों को सूचना दी। अंदेशा जताया जा रहा है कि ट्रेन से गिरने की वजह से उसकी मौत हुई है।

जीआरपी एसएसआई इंद्रपाल सिंह के मुताबिक मूल रूप से समस्तीपुर निवासी सिकंदर (30) दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उसका शव प्लेटफार्म नंबर-4 की लाइन पर एक छोर पर मिला।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर कपड़ों की तलाशी ली गई तो दिल्ली से समस्तीपुर का जनरल टिकट और मोबाइल मिला। उन्होंने बताया कि मोबाइल में नंबर तलाश कर परिजनों से संपर्क साधा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह लंबे समय बाद दिवाली की छुट्टियों में घर लौट रहा था। हालांकि दिल्ली से चलकर वह गाजियाबाद स्टेशन पर कैसे पहुंचा इसकी जानकारी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed