फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girls make friends and then loot them

लड़कों को बनाती थी दोस्त और अकेले में बुलाकर...

Mon, 07 Apr 2014 07:53 PM IST
Updated Mon, 07 Apr 2014 07:53 PM IST
विज्ञापन
girls make friends and then loot them

पुलिस ने लूटपाट करने वाली युवती के गिरोह का पर्दाफाश किया है। युवती पहले हाई प्रोफाइल युवकों से डिस्को व होटलों में जाकर दोस्ती करती थी फिर सुनसान जगह पर बुलाकर अपने साथियों के साथ उन्हें लूट लेती थी।

विज्ञापन


पुलिस ने युवती और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि गिरोह ने कितने लोगों को शिकार बनाया।

पुलिस उपायुक्त डॉ. पी करूणाकरन के अनुसार ग्रीन पार्कनिवासी देसक्यॉग नामग्याल ने एक अप्रैल को अमर कॉलोनी थानाध्यक्ष रमेश दहिया को शिकायत दी थी। वह 30 मार्च को एक फाइव स्टार होटल के डिस्को में गया था। वहां उसे एक युवती मिली। दोनों ने एक दूसरे का मोबाइल नंबर लिया।

विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद चेहरे से पकड़ में आई

girls make friends and then loot them

युवती ने अगले दिन फोन कर उसे मिलने के लिए गढ़ी इलाके में बुलाया। युवती उसे अपने साथ गढ़ी के डीडीए फ्लैट की ओर ले गई। वहां, युवती पीड़ित की गाड़ी से उतरकर चली गई । उसी समय तीन युवक मौके पर आ आए।

तीनों ने देसक्यॉग की पिटाई की और घड़ी, आईफोन, एटीएम कार्ड और नकदी लूट कर युवती संग फरार हो गए। आरोपियों ने जब देसक्यॉग के एटीएम कार्ड से पैसे निकाले, तब आरोपियों का चेहरा एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया था।

लड़की के साथ तीन लड़कों को भी पुलिस ने किया अरेस्ट

girls make friends and then loot them

तफ्तीश के बाद पुलिस ने गढ़ी से आरोपी सुनील गुप्ता और युवती जोया को पकड़ लिया। इनसे पूछताछ केबाद इनके दो साथी सुनील कुमार और रिंकू शर्मा को इस्कॉन मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

सुनील गुप्ता, उत्तर प्रदेश के बदायूं का रहने वाला है। वह टैक्सी चलाता है। जोया, जामिया नगर की रहने वाली है। वह माता-पिता से अलग रहती है।

सुनील कुमार और रिंकू, शाहजहांपुर, यूपी के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई घड़ी, मोबाइल फोन, नौ हजार रुपये और अन्य कागजात बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed