फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girlfriend married a young man was a victim of fraud.

शादीशुदा प्रेमिका के धोखे का शिकार हुआ मेरठ का युवक

Wed, 26 Nov 2014 01:16 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Wed, 26 Nov 2014 01:16 AM IST
विज्ञापन
girlfriend married a young man was a victim of fraud.

प्यार में डेढ़ लाख रुपये खर्च करने के बाद भी जब महिला ने उसे दुत्कार दिया तो मेरठ निवासी महबूब ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


मंगलवार तड़के ट्रैक पर शव मिलने के बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। महबूब की जेब से मिले सुसाइड नोट में उसने आत्महत्या का कारण शादीशुदा प्रेमिका से धोखा मिलना बताया है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। महबूब के परिजनों ने महिला के खिलाफ शिकायत दी है।

मंगलवार तड़के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि सूर्यनगर रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस को युवक की जेब से मिले सुसाइड नोट के आधार पर उसकी पहचान महबूब निवासी सिवाल खास मेरठ के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुसाइड नोट में लिखा है कि वह एक महिला से प्यार करता था। महिला ने उससे डेढ़ लाख रुपये खर्च करवा लिए और घर जाने को बोल दिया। रुपये खर्च होने से वह परेशान था। घरवालों के डर से उसने सुसाइड कर लिया।

युवक ने सुसाइड के लिए महिला को जिम्मेदार बताया है। इसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई।  एसएचओ लिंक रोड राशिद अली ने बताया कि महबूब की जेब से मोबाइल फोन और पत्र भी मिले हैं।

परिजनों को शव सौंप दिया गया है। परिजनों की ओर से महिला के खिलाफ शिकायत दी गई है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed