फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girlfriend makes a kidnaping plan of her boyfriend

पार्टी के बहाने कराया ब्वायफ्रेंड को किडनैप

Tue, 09 Sep 2014 12:47 PM IST
Updated Tue, 09 Sep 2014 12:47 PM IST
विज्ञापन
girlfriend makes a kidnaping plan of her boyfriend

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा की नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के एमबीए छात्र का रविवार रात जीरो प्वाइंट से कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। अपहरण की घटना को अंजाम देने के दौरान छात्र की गर्लफ्रेंड भी साथ थी। पीड़ित छात्र की ओर से कासना कोतवाली में घटना की तहरीर दे दी है। हालांकि अभी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

जानकारी के मुताबिक दनकौर क्षेत्र की एक यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाला छात्र नॉलेज पार्क स्थित एक हॉस्टल में रहता है। वह प्रबंधन का कोर्स कर रहा है। उसकी महिला दोस्त ने रविवार देर शाम को उसे फोन किया और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे के जीरो प्वाइंट पर बुलाया।
विज्ञापन


पीड़ित छात्र अपने एक दोस्त के साथ जीरो प्वाइंट पर पहुंचा तो वहां पर उसकी गर्लफ्रेंड एक युवक के साथ होंडा सिटी कार में आई थी। युवती ने छात्र को बताया कि एक पार्टी में जाना है। युवक ने पूछताछ की तो युवती ने छात्र को कहा कि अपनी गर्लफ्रेंड पर विश्वास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान उनकी कार के पास एक डस्टर कार आकर रुकी। गर्लफ्रेंड ने अपने ब्वायफ्रेंड को धक्का दे दिया, जिससे पीड़ित छात्र डस्टर की ओर खडे़ युवकों की तरफ जा गिरा। युवक छात्र के साथ मारपीट करते हुए उसे डस्टर में डालकर दिल्ली ले गए। युवकों और छात्रा ने उसके दोस्त को बताया कि उसे दिल्ली के मालवीय नगर ले जाया जा रहा है। पीड़ित छात्र के दोस्त ने रात में ही 100 नंबर पर सूचना दी।

पीड़ित छात्र का दोस्त पहले कासना कोतवाली, फिर नोएडा के 39 थाने में गया और फिर दिल्ली के मालवीय नगर थाने गया, लेकिन किसी ने भी कोई मद्द नहीं मिली। सोमवार तड़के करीब पांच बजे पीड़ित छात्र ने अपने दोस्त को फोन किया तो दोस्त उसे मालवीय नगर थानाक्षेत्र के एक स्थान से लेकर ग्रेनो आया। पीड़ित छात्र ने अपनी गर्लफ्रेंड समेत पांच युवकों के खिलाफ कासना कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई कराई जाएगी

केजी की छात्रा का अपरहण

girlfriend makes a kidnaping plan of her boyfriend

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कस्बे में सोमवार को पहली के जी में पढ़ने वाली छात्रा का बाइक सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। घटना उस समय हुई जब छात्रा घर से स्कूल के लिए जा रही थी। वह स्कूल से घर लंच करने गई थी।

पीड़ित परिजनों ने घटना की तहरीर रबूपुरा कोतवाली में दे दी है। पुलिस अधिकारी थाने पर कैंप किए हुए हैं और बच्ची की तलाश जारी है। बच्ची की तलाश के लिए पुलिस ने चार टीमें बनाई गई हैं।

जानकारी के मुताबिक रबूपुरा के मोहल्ला सइदनगर निवासी यासीन खां की बेटी इलमा पड़ोस में स्थित चौहान आदर्श जूनियर विद्यालय में कक्षा केजी की छात्रा है। बच्ची अक्सर स्कूल की आधी छुट्टी होने पर खाना खाने के लिए घर चली जाती थी।

सोमवार को भी वह स्कूल से करीब साढे़ 10 बजे घर के लिए गई थी और खाना खाकर करीब 11 बजे घर से स्कूल के लिए पैदल ही जा रही थी। जैसे ही वह फलैदा मार्ग पर पहुंची तो पीछे से एक बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए और बच्ची का अपहरण करके हरियाणा की ओर ले गए।

बच्ची का अपहरण होते हुए कुछ लोगों ने देखा था। उन्होंने पैदल ही पीछा भी किया और परिजनों को फोन पर सूचित किया था। उसी समय परिजन भी मौके पर पहुंच गए और बाइकर्स को मोटर साइकिल से पीछा किया। कुछ दूर तक तो बदमाशों की बाइक दिखाई दी लेकिन उसके बाद वह चकमा देकर फरार हो गए।

उधर, परिजन और आसपास के लोग इकठ्ठा होकर कोतवाली पहुंचे। लोगों ने बच्ची के अपहरण को लेकर जमकर हंगामा किया और इस घटना के होने पर पुलिस को ही दोषी मानते हुए नारेबाजी की। पुलिस ने लोगों को समझाया और किसी तरह शांत किया।

पीड़ित परिजनों की ओर से बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ अपहरण की तहरीर दे दी है। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के आला अधिकारियों ने थाने पर कैंप करना शुरू कर दिया है। एसपी, सीओ और एसडीएम थाने पर मौजूद हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी तथा बच्ची को बरामद करने के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि बच्ची गायब हुई है और उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed