फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girlfriend did not know if the media gave.

प्रेमिका नहीं मिली तो मीडियाकर्मी ने दे दी जान

Fri, 12 Jun 2015 12:58 PM IST
अमर उजाला, इंदिरापुरम
अमर उजाला, इंदिरापुरम Updated Fri, 12 Jun 2015 12:58 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend did not know if the media gave.
प्रेमिका से शादी नहीं होने पर एक टीवी चैनल के असिस्टेंट प्रोड्यूसर ने बुधवार रात अपने फ्लैट में पंखे से लटककर आत्महत्या कर लगी। बृहस्पतिवार सुबह फ्लैट पर पहुंची बहन ने दरवाजा नहीं खुलने की पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने कुंडी काटकर दरवाजा खोला तो शव कमरे में फर्श पर पड़ा था। गले में रस्सी बंधी थी, जबकि पंखे से भी रस्सी का टुकड़ा लटक रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को मृतक के मोबाइल फोन में वॉट्सएप मैसेज मिले हैं, जिनमें प्रेमिका को मैसेज लिखा गया है कि 'यह मेरी आखिरी रात है।

बताया गया कि अमन के परिजन उसके प्रेमिका के साथ रिश्ते से खुश नहीं थे। प्रेमिका से शादी नहीं होने से वह काफी परेशान रहता था।

मूलरूप से सहारनपुर के अंकित विहार निवासी अमन खंडूरी (27) न्यायखंड-2 स्थित 39-सी में किराए पर रहते थे। वह निजी टीवी चैनल में असिस्टेंट प्रोड्यूसर थे।

करीब एक सप्ताह पहले उनकी छोटी बहन प्रियंका सहारनपुर से आकर उनके साथ रह रही थी। बुधवार दोपहर बहन से देरी से आने की बात कहकर वह ऑफिस गए थे।

शाम को प्रियंका फ्लैट की चाबी दरवाजे के पास रखकर पास ही रहने वाले चाचा सुधीर के घर चली गई थी। रात करीब 11 बजे प्रियंका के मोबाइल पर भाई की प्रेमिका का मैसेज आया कि अमन परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद प्रियंका चाचा के घर से फ्लैट पर गई। कई बार खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला। प्रियंका को लगा कि भाई सो चुका है। इसके बाद वह चाचा के घर लौट गई।

सुबह करीब 10 बजे फिर से प्रेमिका का मैसेज प्रियंका के मोबाइल पर आया और उसने अमन की जानकारी मांगी। इसके बाद करीब 11 बजे प्रियंका चाचा के घर से फिर फ्लैट पर गई।

काफी खटखटाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस कुंडी काटकर अंदर दाखिल हुई तो अंदर अमन का शव पड़ा था। फोरेंसिक टीम ने शव के पास मिली शराब की बोतल, मोबाइल और अन्य साक्ष्य जुटाए।

सीओ इंदिरापुरम अतुल यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। प्रेम प्रसंग में असफल रहने पर उसने यह कदम उठाया होगा। जांच जारी है।

परिजनों को पसंद नहीं था प्रेमिका से रिश्ता -एसआई हरपाल सिंह ने बताया कि अमन और प्रेमिका की फेसबुक से दोस्ती हुई थी।  दोनों लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे।

मगर परिवार को यह रिश्ता पसंद नहीं था। प्रेमिका चाहती थी कि अमन परिवार को मना ले। उधर, बहन ने बताया कि परिजन रिश्ते से नाराज रहते थे।

आज आखिरी बार बात कर लो प्लीज
घटनास्थल से मिले अमन के दो मोबाइल फोन में से एक पर वह रात 11:50 बजे तक वॉट्सएप पर चंडीगढ़ निवासी प्रेमिका से बात कर रहा था। रात 11:50 पर आखिरी मैसेज पर उसने प्रेमिका को लिखा 'आज आखिरी बार बात कर लो प्लीज, कल से परेशान नहीं करूंगा।


आज मेरी आखिरी रात है। हालांकि प्रेमिका ने मैसेज का जवाब नहीं दिया। रात करीब 11 बजे प्रेमिका ने उसे लिखा था कि 'तुम मुझे परेशान कर रहे हो, मुझे मैसेज मत करो। करीब 11 बजे प्रेमिका ने मैसेज किए। मगर अमन ने उसका जवाब नहीं दिया। पुलिस का कहना है कि उसने 11:50 से 12 बजे के बीच सुसाइड किया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed