फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl sold many times in delhi on the name of marriage

शादी के बहाने किशोरी को कई बार बेचा: पड़ोस में रहने वाली महिला ने जाल में फंसाया

Sun, 27 Nov 2016 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 27 Nov 2016 11:55 AM IST
विज्ञापन
girl sold many times in delhi on the name of marriage
आनंद पर्वत इलाके में शादी के बहाने किशोरी को कई बार बेचने का मामला सामने आया है। मामले में आनंद पर्वत थाना पुलिस ने महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म व मानव तस्करी का मामला दर्ज किया गया है। किशोरी को महिपालपुर इलाके से बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन


मध्य जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित किशोरी आनंद पर्वत इलाके में रहती है। उसके घर में झगड़ा होता रहता था। माता-पिता उसे डांट देते थे। इससे किशोरी परेशान व दुखी रहती थी। इस बात का फायदा पड़ोस में रहने वाली मीनू नाम की महिला ने उठाया। उसने किशोरी से कहा कि वह उसकी शादी करा देगी।
विज्ञापन


शादी के बहाने उसने करीब दो महीने पहले किशोरी को 20 हजार में गुड़गांव के ताराचंद को बेच दिया। ताराचंद ने दस हजार रुपये लेकर बिलासपुर, मेवात निवासी बलजीत से किशोरी की शादी करा दी। ले किन किशोरी से झगड़ा होने पर बलजीत ने खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैसे लेकर रिश्तेदार से करा दी शादी

girl sold many times in delhi on the name of marriage

इसके बाद ताराचंद किशोरी को बिलासपुर से वापस ले आया और पैसे लेकर अपने रिश्तेदार विशाल से उसकी शादी करा दी। दूसरी तरफ आनंद पर्वत थाना पुलिस अपहरण का मामला दर्जकर किशोरी की तलाश कर रही थी।

इस बीच किशोरी ने अपने परिजन को मोबाइल पर मिस कॉल कर दी थी। आनंद पर्वत थाना पुलिस ने मिस कॉल के आधार पर किशोरी को महिपालपुर से बरामद कर लिया। किशोरी से पूछताछ के बाद पुलिस ने मीनू, ताराचंद, ताराचंद के साथी राम किशोर उर्फ काले और विशाल को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed