फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girl rapesd by neighbor after kidnapped.

मासूम को अगवा कर पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, लोगों ने जमकर की पिटाई

Tue, 10 May 2016 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 May 2016 09:25 AM IST
विज्ञापन
Girl rapesd by neighbor after kidnapped.
बच्ची के साथ बलात्कार

बाहरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में साढ़े तीन साल की मासूम को अगवा कर पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर आए लोगों ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान संतोष के रूप में हुई है। अलीपुर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मासूम अपने परिवार के साथ अलीपुर इलाके में रहती है। बच्ची के माता-पिता मजदूरी करते हैं। आरोपी बच्ची के पड़ोस में रहता है और एक निजी कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन


रविवार रात को बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। इस बीच संतोष उसे अगवा कर एक सुनसान पार्क में ले गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आए लोगों ने संतोष को मौके पर ही दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में उसकी जमकर पिटाई लगाने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed