फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl raped on the promise marriage in gurugram

शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म

Sun, 12 Nov 2017 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 12 Nov 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
girl raped on the promise marriage in gurugram

खांडसा में शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता जब अपने गांव दतिया (मध्यप्रदेश) पहुंची तो परिजनों ने किशोरी पर शादी का दबाव बनाया, जिसके बाद उसने पूरे मामले का खुलासा किया।

विज्ञापन


इस पर दतिया पुलिस को शिकायत दी गई, जिसके बाद पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए गुरुग्राम पुलिस को भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने टीम गठित कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 17 वर्षीय किशोरी अपने परिवार के साथ खांडसा में रहती है। पड़ोस में अलीगढ़ निवासी अंकित चौहान भी रहता है। करीब 3 साल पहले उनकी मुलाकात हुई थी। दोनों में नजदीकियां बढ़ गई। इसका फायदा उठाकर अंकित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया, तो आरोपी ने शादी का झांसा दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद उसने अनेक बार संबंध बनाए। करीब 3 महीने पहले किशोरी को उसके परिजन अपने गांव दतिया (मध्य प्रदेश) ले गए। यहां जब बातों में परिजनों ने किशोरी की शादी की बात की, तो उसने दुष्कर्म की जानकारी परिजनों को दी। इस पर परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed