{"_id":"584eed134f1c1b686f649ed8","slug":"girl-raped-mms-has-blackmailed-by","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म, एमएमएस बनाकर किया ब्लैकमेल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म, एमएमएस बनाकर किया ब्लैकमेल
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 13 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामिया नगर इलाके में नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात के दौरान आरोपी ने पीड़िता का एमएमएस भी बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल कर आरोपी वारदात को अंजाम देता रहा। पीड़िता के गर्भवती होने पर उसने मां को सारी बात बताई। बाद में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है। जामिया नगर थाना पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सपना (15)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ जामिया नगर इलाके में रहती है। वह पास के सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा है। करीब छह-सात माह पूर्व एक सहेली ने उसकी मुलाकात एक युवक से करवाई थी। जान पहचान बढ़ाने के बाद एक दिन युवक ने जबरन सपना के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
वारदात के दौरान आरोपी ने उसका एमएमएस बना लिया। अब वह एमएमएस को सोशल नेटवर्किंग साइट पर डालने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा था। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अब आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन