{"_id":"597758ca4f1c1b20338b4774","slug":"girl-molested-in-police-training-college-in-delhi-one-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में महिला सिपाहियों से सहकर्मी ने की अश्लील हरकत और छेड़छाड़, निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में महिला सिपाहियों से सहकर्मी ने की अश्लील हरकत और छेड़छाड़, निलंबित
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 25 Jul 2017 08:12 PM IST
सार
ट्रेनिंग कॉलेज में छेड़छाड़ का आरोपी सिपाही निलंबित
महिला सिपाहियों ने पुरुष सहकर्मी पर लगाए थे गंभीर आरोप
विभागीय जांच के आदेश, झड़ौदा कलां कॉलेज की घटना
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झड़ौदा कलां स्थित पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में महिला सिपाहियों ने अपने पुरुष सहकर्मी पर शराब के नशे में छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से आरोपी सिपाही को निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
शुरुआती जांच में आरोपी सिपाही के छत पर कपड़े उतारकर नहाने की बात सामने आई है। पुलिस अधिकारी घटना की पुष्टि करते हुए मामले की जांच किए जाने की बात कह रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना शनिवार शाम की है।
विज्ञापन
महिला सिपाहियों ने आरोप लगाया कि आरोपी मेस में शराब के नशे में था। उसने दो महिला ट्रेनी सिपाही को छुआ। महिला ट्रेनी सिपाहियों ने वरिष्ठ अधिकारियों से इसकी शिकायत करने की बात कहकर उसे क्षमा मांगने के लिए कहा।
विज्ञापन
आरोप है कि आरोपी बिना क्षमा मांगे छत पर चला गया और कपड़े उतारकर अश्लील हरकत करने लगा। शिकायत मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया।