फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl friend accuses boyfriend for gang rape after denied of marriage

शादी से इनकार करने पर प्रेमिका ने लगाया गैंगरेप का आरोप

Wed, 10 Aug 2016 01:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 10 Aug 2016 01:20 PM IST
विज्ञापन
girl friend accuses boyfriend for gang rape after denied of marriage

प्रेमी द्वारा शादी से इंकार करने पर युवती ने प्रेमी और उसके भाई पर गैंगरेप का आरोप लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी के भाई परिजनों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान प्रेम संबंधों का खुलासा हुआ। आरोपी के परिजनों के शादी के आश्वासन पर पुलिस ने सभी को छोड़ दिया।

विज्ञापन


हाईवे गैंगरेप के बाद आलोचनाओं को झेल रही पुलिस में उस समय हड़कंप मच गया, जब सोमवार तड़के कोतवाली पहुंची दिल्ली निवासी युवती ने दो युवकों पर रेप कर लूट का आरोप लगाया। आनन-फानन में पुलिस आरोपी युवक और उसके भाई को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन


पूछताछ में मामला प्रेम संबंध का निकला और आरोपी के परिजनों द्वारा युवती से शादी कराने के आश्वासन पर पुलिस ने आरोपी पक्ष को छोड़ दिया। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि युवती की करीब चार साल पहले शादी दिल्ली निवासी वसीम के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल पहले उसका वसीम से तलाक हो गया था। पिछले एक साल से युवती सिकंदराबाद निवासी फिरोज के संपर्क थी। पिछले एक माह से फिरोज युवती के साथ दिल्ली में रह रहा था।


शनिवार को वह युवती को छोड़कर भाग आया था। कोतवाल ने बताया कि युवती ने फिरोज को सबक सिखाने के लिए झूठी गैंगरेप की कहानी रची थी। फिरोज के परिजनों द्वारा शादी का आश्वासन देने के बाद युवती ने कार्रवाई करने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed