फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl did suicide in faridabad

घर से भागकर शादी की और फिर लगा ली फांसी

Tue, 15 Apr 2014 07:55 PM IST
Updated Tue, 15 Apr 2014 07:55 PM IST
विज्ञापन
girl did suicide in faridabad

फरीदाबाद के सेक्टर-31 में एक नवविवाहिता ने घर में पंखे से लटककर फांसी लगा ली। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, करीब 20 वर्षीय पूजा अपने पति नीरज के साथ सेक्टर-31 स्थित बंगाल शूटिंग कॉलोनी में रहती थी। पूजा व नीरज दोनों मूल रूप से आगरा के सिकंदरा की शिव विहार कॉलोनी के निवासी हैं।
विज्ञापन


सोमवार शाम करीब चार बजे पूजा घर पर अकेली थी। जांच अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि जब शाम को नीरज आया, तो उसने पूजा को पंखे से लटका हुआ पाया।

घर से भागकर की थी शादी

girl did suicide in faridabad

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नीरज ने बताया कि दोनों दूर के रिश्तेदार थे।

दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार वाले शादी का विरोध कर रहे थे। इसे देखते हुए दोनों करीब पांच महीने पहले आगरा से फरीदाबाद आ गए और यहां शादी कर ली।

नीरज प्राइवेट फैक्ट्री में काम कर रहा था, लेकिन 11 अप्रैल को उसकी नौकरी छूट गई थी। घटना वाले दिन नीरज नौकरी ढूंढने जा रहा था।

मां-बाप ने भी तोड़ा नाता!

girl did suicide in faridabad

नीरज के घर से निकलने से पहले पूजा ने उसे घर का सामान लाने के लिए कहा, लेकिन रुपये न होने के कारण नीरज व पूजा में झगड़ा हो गया, इसके बाद वह घर से चला गया।

पुलिस के मुताबिक, नाराज परिवार वालों को जब पूजा की आत्महत्या के बारे में सूचना दी गई, तो उन्होंने पोस्टमार्टम के लिए आने से मना कर दिया।

काफी समझाने के बाद मंगलवार को पूजा के परिजन फरीदाबाद पहुंचे, इसके बाद ही पोस्टमार्टम किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed