{"_id":"5846ae774f1c1be67244885e","slug":"gate-keeper-faces-crook-entering-in-godown","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार ने गोदाम में घुस रहे बदमाश को खदेड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकीदार ने गोदाम में घुस रहे बदमाश को खदेड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 07 Dec 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीपीटीपी पुल के निकट स्थित साई मोटर्स के गोदाम में वारदात करने की नीयत से घुस रहे बदमाश को चौकीदार ने रोका तो दोनों में भिड़ंत हो गई। मंगलवार तडक़े हुई भिडंत में बदमाश और चौकीदार लड़ते हुए बाईपास रोड पर आ गए।
विज्ञापन
यहां राहगीरों ने दोनों को भिड़ते देखा लेकिन किसी ने न तो मदद की और न ही पुलिस को फोन किया। हार कर भाग रहे बदमाश का झोला भी चौकीदार ने छीन लिया। घटना की सीसीटीवी फुटेज किसी ने वाट्सएप ग्रुप पर डाल दी। ग्रुप से जुड़े पुलिसकर्मियों ने देखा तो सीआईए को जानकारी दी। सीआईए टीम ने मौके पर पहुंच चौकीदार से जानकारी ली और बदमाश का झोला चेक किया।
विज्ञापन
बीपीटीपी पुल के निकट साई मोटर्स का गोदाम है। मालिक हेम चंदीला ने गोदाम की सिक्योरिटी के लिए तीन चौकीदार तैनात किए हैं। सीसीटीवी कैमरों से भी गोदाम की निगरानी की जाती है। मंगलवार को दो सुरक्षाकर्मी नहर की दीवार की ओर तैनात था जबकि रज्जब नाम का युवक मेन गेट की निगरानी कर रहा था। तडक़े करीब छह बजे एक बदमाश गोदाम पहुंचा।
विज्ञापन
वह गोदाम में घुसने की कोशिश कर रहा था कि रज्जब ने उसे देख रोकने का प्रयास किया। इस पर वह रज्जब से भिड़ गया। दोनों लड़ते हुए बाईपास रोड तक पहुंच गए। सारा नजारा सांई मोटर्स के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गया। करीब 15 मिनट तक दोनों के बीच संघर्ष होता रहा।
दो अन्य सुरक्षाकर्मियों को इस बात का पता भी नहीं चल पाया। बदमाश से भिड़ रहे रज्जब ने उधर से गुजर रहे वाहनों को शोर मचाकर रोकने का इशारा भी किया लेकिन किसी ने नहीं सुनी। रज्जब ने बाईपास रोड पर गुजरते वाहनों को शोर मचाकर रोकने का ईशारा भी कर रहा था किंतु कोई भी नहीं रुका।
भागे हुए बदमाश से छीने गए झोले में एक मोबाइल फोन, आरी, बटनदार चाकू और कुछ चाभियां निकलीं। सीआईए टीम के मुताबिक झोले में मिले मोबाइल के आधार पर बदमाश की तलाश की जा रही है।