फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gangster kuldeep arrested in gurugram

शराब कारोबारी की हत्या करने वाला गैंगस्टर कुलदीप दबोचा

Sun, 13 Nov 2016 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 13 Nov 2016 12:58 PM IST
विज्ञापन
gangster kuldeep arrested in gurugram

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गैंगस्टर बिंदर गुर्जर के बड़े भाई व कारोबारी मनीष कुमार उर्फ पप्पू की हत्या के मामले में विरोधी गैंग के लीडर कुलदीप गडोली को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा ने उसके पास से एक पिस्टल व तीन कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन


अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रवींद्र यादव ने बताया कि 17 अक्तूबर को थाना सिटी गुरुग्राम इलाके में 8-10 बदमाशों ने कार सवार मनीष कुमार उर्फ पप्पू, उसके चालक सुखबीर व कर्मचारी लियाकत पर गोलियां बरसा दी थीं।
विज्ञापन


हमले में शराब व दूध कारोबारी मनीष की मौत हो गई थी। वहीं सुखबीर व लियाकत बुरी तरह जख्मी हो गए थे। मनीष के परिजनों ने गैंगस्टर कुलदीप गडोली, उसके भाई ब्रह्म प्रकाश, बहन सुदेश और कौशल गैंग पर हत्या का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 नवंबर को पुलिस टीम को सूचना मिली कि हत्याकांड में शामिल कुलदीप गडोली द्वारका सेक्टर-24 के पास आने वाला है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर कुलदीप को दबोच लिया।


पूछताछ में कुलदीप ने बताया कि गुरुग्राम  पुलिस के साथ साजिश रचकर बिंदर गुज्जर ने उसके बड़े भाई संदीप गडोली का मुंबई, अंधेरी में एनकाउंटर करा दिया था। संदीप की हत्या के बाद गैंग की कमान कुलदीप ने संभाल ली थी। तभी से वह बिंदर से बदला लेने की फिराक में था। उसी का बदला लेने के लिए मनीष कुमार की हत्या की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed