फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gangster ashok rathi wife killer arrested in gurgaon

पत्नी के चरित्र पर शक के चलते कराई थी हत्या, गैंगस्टर अशोक राठी की पत्नी के हत्यारोपी गिरफ्तार 

Sun, 02 Oct 2016 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 02 Oct 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
gangster ashok rathi wife killer arrested in gurgaon
गैंगस्टर अशोक राठी की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

गैंगस्टर अशोक राठी की पत्नी सुषमा के तीन हत्यारोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।  एक आरोपी को पुलिस एक सप्ताह पहले ही गिरफ्तार चुकी है, लेकिन पुलिस ने इन आरोपियों तक पहुंचने के लिए उसका खुलासा नहीं किया था। अदालत से आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इन सभी आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड है।

विज्ञापन


बता दें कि 2 सितंबर की सुबह गांव अलीपुर निवासी अशोक राठी की पत्नी सुषमा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अज्ञात के खिलाफ  थाना भोंडसी में मामला दर्ज किया गया था। हत्याकांड में शामिल आरोपियों को पकड़ने  के लिए सीआईए सेक्टर-46 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन


उनके द्वारा गठित टीम ने इस हत्याकांड में शामिल रहे तीन आरोपियों गांव सिधरावली निवासी दीपक उर्फ दीपू, गांव राठीवास निवासी संजीत व आठ बिस्वा निवासी ललित कटारिया को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों से पूछताछ पर खुलासा हुआ कि सुषमा का पति अशोक राठी जोकि हत्या के केस में भोंडसी जेल में बंद है उसे सुषमा के चरित्र पर शक था। अशोक ने उसे मारने के लिए जेल में बंद रहे अपने इन साथियों से संपर्क साधा था। जिस पर संजीत कटारिया ने इस काम के लिए दीपक व ललित कटारिया को तैयार किया।

योजना बनाकर सुषमा की हत्या उस समय कर दी जब वह 2 सितंबर की सुबह के समय अपनी बेटी को स्कूटी पर स्कूल बस में छोड़ने के लिए सोहना रोड पर आई थी। वारदात में प्रयुक्त की गई सेंट्रो गाड़ी फरीदाबाद से चोरी की गई थी।

वारदात के बाद इस गाड़ी को पलवल जिले के गांव धतीर में सबूतों को नष्ट करने की नीयत से जला दिया गया था। जली हुई गाड़ी को भी बरामद कर लिया गया था। डीसीपी सुमित कुमार के अनुसार, वारदात के समय आरोपियों के पास दो कारें थीं।

सेंट्रों को आग लगाने के बाद आरोपी आई-10 कार में सवार होकर फरार हो गए थे। इस मामले में एक अन्य आरोपी गांव भोड़ाकलां निवासी छतरपाल उर्फ भूरू तथा अशोक राठी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस की मानें तो संजीत के खिलाफ थाना बिलासपुर में हत्या, जान से मारने की धमकी के चार मामले थाना बिलासपुर में दर्ज हैं। जबकि ललित पर हत्या के तीन मामले हैं और भूरू भी ट्रक लूट मामले में जेल जा चुका है।


जेल मेें बंद रहने के दौरान ही ये सभी अशोक राठी के संपर्क में आए। डीसीपी का कहना है कि सुषमा की हत्या की वजह अशोक के गुर्गे रह चुके इलियास से अवैध संबंध बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed