{"_id":"b0085f7666fc7ed4d7d3e424e51a771e","slug":"gangrep-teenager-with-friends-and-neighbors","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी ने दोस्तों संग किशोरी से किया गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी ने दोस्तों संग किशोरी से किया गैंगरेप
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 29 May 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी थाना क्षेत्र से किशोरी को अगवा कर दिल्ली में गैंग रेप करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने तीन दोस्तों के साथ 26 मई को बाजार से किशोरी को अगवा कर दिल्ली में दो दिन तक बंधक बनाकर गैंग रेप किया।
विज्ञापन
आरोपी बृहस्पतिवार सुबह छह बजे किशोरी को मसूरी बस स्टैंड के पास चलती कार से गिराकर भाग गए। बदहवास हालत में पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। रिपोर्ट दर्ज न होने पर पीड़िता परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय आई। एसएसपी के न होने पर सीओ सदर ने मसूरी पुलिस को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मसूरी क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी बेटी (15) 26 मई को मां के साथ बाजार खरीदारी करने गई थी। इसी दौरान किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में बाजार से गायब हो गई।
विज्ञापन
तभी से परिजन उसे तलाश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह बदहवास हालत में उनकी बेटी घर पहुंची। किशोरी ने उन्हें बताया कि आरोपी पड़ोसी युवक तीन अन्य दोस्तों के साथ उसे कार में अगवा कर दिल्ली ले गया था।
वहां अज्ञात स्थान पर ले जाकर उनके साथ दो दिन तक गैंग रेप किया। चारों आरोपी मारपीट कर उसे मसूरी में कार से फेंककर भाग गए।
रेप के हालिया मामले
विजयनगर में छात्रा को अगवा कर रेप
सिहानी गेट में बच्ची की रेप कर हत्या
लोनी में मासूम से रेप कर किया
मसूरी में नाबालिग से रेप