फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gang war in Tihar: Shots fired at slapping, spoons made weapons

तिहाड़ में गैंगवार : थप्पड़ मारने पर किया जानलेवा हमला, चम्मच को बनाया हथियार

Sun, 05 Jun 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 05 Jun 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Gang war in Tihar: Shots fired at slapping, spoons made weapons
तिहाड़ जेल

तिहाड़ जेल में शुक्रवार रात को गैंगवार का मामला सामने आया है। जेल संख्या-4 में बंद छह कैदियों ने एक कैदी पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने चम्मच को धारदार हथियार बनाकर पीड़ित को बुरी तरह जख्मी कर दिया। 

विज्ञापन


घायल को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित के बयान पर हरिनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर रही है। अभी तक की जांच में पता चला है कि कुछ दिन पहले पीड़ित कैदी ने दूसरे गैंग के दो कैदियों को थप्पड़ मार दिया था। उधर, पीड़ित कैदी के परिवार वालों ने तिहाड़ जेल पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घायल कैदी की पहचान रघुवीर नगर निवासी अशोक (25) के रूप में हुई है। हत्या के प्रयास के मामले में वह जेल संख्या-4 में बंद है। शुक्रवार रात को जेल संख्या-4 में बंद छह कैदियों ने अशोक पर हमला कर दिया। आरोपियों ने चम्मच को धारदार हथियार बनाकर उसके चेहरे और अन्य हिस्सों पर ताबड़तोड़ वार किए। हमले में अशोक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले पीड़ित ने दूसरे गैंग के कैदियों को मारा था थप्पड़

Gang war in Tihar: Shots fired at slapping, spoons made weapons
जेल

जेल संख्या-चार में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर कैदियों को रोका और अशोक को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचाया। अशोक पर हुए हमले और अस्पताल में उसके भर्ती होने की जानकारी मिलने के बाद परिवार वाले अस्पताल पहुंच गए, जहां से सभी ने तिहाड़ जेल पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया।

परिवार वालों ने आरोप लगाया कि तिहाड़ प्रशासन की मिलीभगत से जेल में कैदियों पर हमले करवाए जाते हैं। हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत करवाया। इलाज के दौरान अशोक ने पुलिस को बताया कि उस पर अमित और अजय समेत छह कैदियों ने हमला किया है। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी कैदी लूटपाट व हत्या के मामले में बंद हैं। 

पुलिस के मुताबिक, जेल में वर्चस्व को लेकर गैंगवार हुआ है। कुछ दिन पहले अशोक ने अमित व अजय के गैंग के दो बदमाशों को थप्पड़ मार दिया था, जिसका बदला लेने के लिए आरोपियों ने अशोक पर हमला किया है। हरिनगर थाना पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed