बस स्टॉप पर बेहोश कर जंगल में किया गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़-मोदीनगर मार्ग पर दो युवकों ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर एक महिला के साथ गैंगरेप किया और उसे बदहवास हालत में चुड़ियाला के जंगल में फेंककर फरार हो गए।
होश में आने पर महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
मोदीनगर निवासी पीड़िता नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। रोजाना नोएडा आते-जाते वक्त उसकी पहचान एक युवक से हो गई थी।
पीड़िता ने बताया कि रविवार शाम उसे उक्त युवक ने फोन करके हापुड़-मोदीनगर मार्ग स्थित ईशापुर गांव के पास बुलाया। युवक अपने एक साथी के साथ ईसापुर बस स्टॉप पर बैठा मिला।
पता नहीं, सिर्फ नाम जानती है महिला
इसी दौरान दोनों युवकों ने महिला को कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसे पीते ही महिला बेहोश हो गई और उसे सोमवार सुबह होश आया।
पीड़िता का कहना है कि होश में आने पर उसने खुद को चुड़ियाला गांव के जंगल में पाया और उसके कपड़े अस्त व्यस्त थे। पीड़िता किसी तरह भोजपुर थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई।
पीड़िता के मुताबिक दोनों युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया है। एसओ नजीर खान का कहना है कि पुलिस ने आरोपी हपेंद्र और उसके साथी के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। पीड़िता आरोपी का पता नहीं जानती है केवल उसके नाम से परिचित है।
50 रुपए के लिए सिर कुचलकर युवक की हत्या
दिल्ली में अमर कॉलोनी थाना इलाके में पत्थर से सिर कुचलकर दीपू (18) की हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उसका शव आस्था कुंज पार्क में मिला। पुलिस ने बताया कि वह घर से 50 रुपये लेकर निकला था। माना जा रहा है कि लूटपाट के लिए उसकी हत्या की गई है। हत्या का मामला दर्जकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, दीपू मूलरूप से तिराहा जाकेट चौराहा, गुरर्साईंगंज, कन्नौज (यूपी) कर रहने था। अपने भाई प्रमोद के साथ संत नगर, अमर कॉलोनी में रहने वाला दीपू इलाके के एक एक्सपोर्ट फैक्ट्री में काम करता था। तीन दिन पहले उसे नौकरी से निकाल दिया गया था।
फैक्ट्री मालिक ने उससे कहा था कि जब जरूरत होगी तब उसे नौकरी पर रख लिया जाएगा। प्रमोद ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे खाना खाने के बाद वह 50 रुपये लेकर घर से निकला था।
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि दीपू पार्क में जाकर बैठ गया होगा। वहां किसी ने उससे 50 रुपये लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर पत्थर से सिर कुचलकर दीपू हत्या कर दी।