फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gang rape with a woman in faridabad

आरओ बनाने आए 'टेक्निशियन्स' ने किया गैंगरेप

Fri, 30 May 2014 12:34 PM IST
Updated Fri, 30 May 2014 12:34 PM IST
विज्ञापन
Gang rape with a woman in faridabad

एक घर में तीन लोग घर का आरओ ठीक करने पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खटखटा कर कहा कि वे घर का खराब पड़ा आरओ ठीक करने आए हैं, ऐसे में पीड़िता ने उन्हें अंदर बुला लिया। तीनों ने पीने के लिए पानी मांगा। इसके बाद वे शराब पीने लगे।

विज्ञापन


महिला का आरोप है कि जब उसने शराब पीने से मना किया तो घर पहुंचे तीन टेक्निशीयनों में दो ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। जबकि तीसरा घर के दरवाजे पर खड़ा निगरानी करता रहा।
विज्ञापन


पीड़िता ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद तीनों आरोपी घर की छत के रास्ते फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ क्षेत्र की घटना

Gang rape with a woman in faridabad

यह सामुहिक दुष्कर्म का मामला फरीदाबाद के थाना शहर बल्लभगढ़ क्षेत्र का है। महिला ने पुलिस को घटना में तीन लोगों के शामिल होने और उनमें से दो लोगों द्वारा दुष्कर्म करने की बात कही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

थाना शहर बल्लभगढ़ में बुधवार को एक महिला रीना (काल्पनिक नाम, करीब 26 वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई कि बुधवार सुबह 11 बजे वह अपने घर में अकेली थी।

उसने करीब 15 दिन पहले ही यहां मकान किराये पर लिया है। इसी दौरान वहां होडल के गांव गढ़ी पट्टी निवासी जीतू और लोकेश आए, जिन्हें वह पहले से ही जानती थी। दोनों के साथ विष्णु नामक एक युवक भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed