{"_id":"57729edc4f1c1bde3a79a7af","slug":"gang-rape-of-a-teenager-in-school-office-the-job-was-to-take-the-pretext-of-junk","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्कूल दफ्तर में किशोरी से गैंगरेप, नौकरी का झांसा देकर ले गया था कबाड़ी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल दफ्तर में किशोरी से गैंगरेप, नौकरी का झांसा देकर ले गया था कबाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 29 Jun 2016 08:10 AM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : Demo Pic
दिल्ली के जगतपुरी इलाके में नौकरी का झांसा देकर एक किशोरी के साथ स्कूल के दफ्तर में गैंगरेप का मामला सामने आया है। मोहल्ले में ही रहने वाला एक कबाड़ी किशोरी को शाम के समय लॉयलपुर स्थित लवली पब्लिक स्कूल के दफ्तर ले गया।
विज्ञापन
वहां स्कूल के चौकीदार के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर जगतपुरी थाना पुलिस ने पॉक्सो और गैंगरेप की धाराओं में मामला दर्ज दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पीड़िता सपना (15) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ जगतपुरी इलाके में रहती है। घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण सपना किसी नौकरी की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
शनिवार को मोहल्ले के एक कबाड़ी रमेश ने उससे कहा कि उसने एक स्कूल में उसके लिए नौकरी देख ली है। शाम करीब 6:30 बजे रमेश सपना को अपने साथ लवली पब्लिक स्कूल ले गया।
मैडम के आने का बनाया बहाना
रेप
वहां उसे दफ्तर में बिठाकर कहा कि मैडम आती ही होंगे। सपना का आरोप है कि इसी बीच दफ्तर में स्कूल का चौकीदार गोविंद आ गया। दोनों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने शोर मचाया तो दोनों आरोपी वहां से भाग गए। घर पहुंचकर सपना ने अपनी मां को आपबीती बताई। फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने सपना का मेडिकल कराकर रमेश व गोविंद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
पीड़िता ने शोर मचाया तो दोनों आरोपी वहां से भाग गए। घर पहुंचकर सपना ने अपनी मां को आपबीती बताई। फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने सपना का मेडिकल कराकर रमेश व गोविंद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।