फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Full details of the account of the woman empty ATM

बैंक अधिकारी बताकर युवती से मांगी एटीएम की जानकारी फिर अकाउंट किया खाली

Sat, 04 Jun 2016 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 04 Jun 2016 09:22 AM IST
विज्ञापन
Full details of the account of the woman empty ATM
फ्रॉड - फोटो : फाइल फोटो

सरकार और बैंकों की ओर से चेतावनी जारी किए जाने के बावजूद लोग फर्जी टेलीकॉलर के झांसे में आकर खाते से संबंधित सभी जानकारी दे लुट जाते हैं। सैनिक कॉलोनी में रहने वाली नेहा अरोड़ा भी इसी तरह के टेलीकॉलर के झांसे में आकर खाते में जमा एक लाख रुपये गंवा बैठीं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


नेहा के मुताबिक 15 जून 2015 को उनके फोन पर खुद को राहुल शर्मा बताने वाले किसी व्यक्ति ने कॉल की। राहुल ने खुद को उनके बैंक का अधिकारी बताते हुए कहा कि उन्हें डबल सिक्योरिटी वाला नया एटीएम कार्ड जारी किया जाना है इसके लिए पुराना एटीएम बंद किया जाएगा।
विज्ञापन


उसने नेहा से उनके एटीएम का नंबर, पिन नंबर, वैलिडिटी, सीवीवी नंबर आदि पूछ लिया। उसके बाद एक लाख से अधिक रुपये निकाल कर उनका खाता खाली कर दिया। एसएचओ एसजीएम नगर इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंडीकेट बैंक के अधिकारी एसके अरोड़ा ने बताया कि किसी भी बैंक से ग्राहक को फोन कर उसके खाते या एटीएम संबंधी जानकारी कभी भी नहीं मांगी जाती है। यदि इस तरह की कोई कॉल आए तो यह समझ लें कि कोई ठग आपको लूटना चाहता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed