{"_id":"7db9dad05afd4b30c0e2e8ef68b76532","slug":"from-seventh-grade-student-gangrep","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर बुलाकर सातवीं की छात्रा से गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर बुलाकर सातवीं की छात्रा से गैंगरेप
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 04 Jun 2014 01:09 PM IST
विज्ञापन
टीपीनगर थाना क्षेत्र में सातवीं कक्षा की दलित छात्रा को पड़ोसी युवकों ने अपने घर बुलाकर बंधक बना लिया और दुष्कर्म किया। मंगलवार सुबह परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए।
विज्ञापन
इनमें एक निवाड़ी (गाजियाबाद) का रहने वाला है। एसओ टीपी नगर रणवीर सिंह यादव ने बताया कि पीड़ित छात्रा की मां मजदूरी करती है, जबकि पिता बीमार रहता है। पीड़ित किशोरी ने अपने बयान में बताया कि सोमवार देर रात तक उसकी मां काम से नहीं लौटी थी।
विज्ञापन
वह घर के बाहर बैठकर उनका इंतजार कर रही थी। पड़ोस में रहने वाला विपिन वहां आया और उससे रात में घर के बाहर बैठने का कारण पूछा। बताने पर विपिन ने उसे घर के अंदर जाने को कहा और खुद भी अपने घर चला गया।
विज्ञापन
आरोप है कि रात करीब 12.30 बजे विपिन ने छात्रा को किसी काम से अपने घर बुलाया और अपने रिश्तेदार टोटे उर्फ ईश्वर की मदद से बंधक बना लिया।
दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और करीब ढाई बजे उसे घर छोड़ गए। मंगलवार सुबह परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे। एसओ ने बताया कि दोनों युवकों को रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।