{"_id":"58baf0ed4f1c1b5243831049","slug":"friendship-on-facebook-rape-fraud-of-5-lac-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल तक दुष्कर्म करने के बाद 5 लाख हड़पा और शादी दूसरे से कर ली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो साल तक दुष्कर्म करने के बाद 5 लाख हड़पा और शादी दूसरे से कर ली
ब्यूरो/अमर उजाला,ग्रेटर नोएडा
Updated Sun, 05 Mar 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
RAPE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी कंपनी में मैनेजर युवती को शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता का गर्भपात भी कराया। वहीं, दूसरी युवती से विवाह भी कर लिया। कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद मेडिकल व बयान आदि करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
आरोपी परिवार समेत शिरडी गया है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, मूलरूप से मेरठ निवासी व नोएडा सेक्टर-63 की एक आईटी कंपनी में मैनेजर युवती ने बताया कि वर्ष 2012 में उसकी दोस्ती फेसबुक पर प्रापर्टी डीलर दादरी निवासी नीरज भाटी से हुई थी।
विज्ञापन
आरोप है कि नीरज उसे शादी का झांसा देकर दो साल तक लिव-इन में दुष्कर्म करता रहा। वर्ष 2014 में वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने गर्भपात करा दिया। वहीं, आरोपी ने काम में नुकसान होने की जानकारी देकर उससे कई बार रुपये लिए और रियल एस्टेट की नई कंपनी भी चालू की।
विज्ञापन
युवती ने लगभग पांच लाख रुपये व सामान हड़पने का आरोप लगाया है। नीरज ने 5 फरवरी को दूसरी युवती से विवाह कर लिया। इसके बाद 12 फरवरी को युवती ने सूरजपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
युवती का कहना है कि पुलिस ने डॉक्टरी परीक्षण कराकर कोर्ट में बयान दर्ज करा दिए, लेेकिन आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया। आरोपी के परिजन रिपोर्ट वापस लेने के लिए धमकी दे रहे हैं।