फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Friends on Social hygienists killed by cannabis

भांग न पीने पर दोस्तों ने की सफाई कर्मी की हत्या

Thu, 13 Aug 2015 10:23 AM IST
अमर उजाला, मुरादनगर
अमर उजाला, मुरादनगर Updated Thu, 13 Aug 2015 10:23 AM IST
विज्ञापन
Friends on Social hygienists killed by cannabis

मोदीपोन रोड स्थित कावेरी एंक्लेव में मंगलवार रात दो दोस्तों ने भांग पीने से मना करने पर सफाई कर्मचारी सोनू की डंडों से पीटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपियों में एक मेडिकल का छात्र है। गदाना गांव निवासी सोनू (22) पुत्र ओमपाल वाल्मीकि हापुड़ रोड स्थित केएनजीडी इंस्टीट्यूट में संविदा सफाई कर्मी था।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर वह घर से खाना खाकर घूमने गया था। देर रात घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। बुधवार सुबह सोनू का मोदी पोन कालोनी रोड स्थित कावेरी एंक्लेव कालोनी में शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने बताया कि जांच में पता चला कि सोनू आखिरी बार दिनेश तिवारी निवासी मोदीपोन और दिनेश वशिष्ठ निवासी तिबड़ा रोड के साथ देखा गया था।

पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्या का खुलासा हुआ। हत्यारोपियों में दिनेश तिवारी मेडिकल (बीईएमएस) का छात्र है, जबकि दिनेश नोएडा एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है।

इंस्पेक्टर के मुताबिक, मंगलवार दोपहर से सोनू दिनेश तिवारी और दिनेश वशिष्ठ के साथ था। तीनों के बीच दोस्ती थी।

तीनों ने पहले बस स्टैंड स्थित मॉडल शॉप पर शराब पी और रात दस बजे घूमते हुए मोदी पोन रोड पर पहुंचे, जहां उन्हें गदाना गांव निवासी श्रीकांत भांग पीते हुए मिल गया। दिनेश तिवारी और दिनेश वशिष्ठ ने भांग पी ली।


उन्होंने सोनू से भी भांग पीने को कहा। इसी बीच श्रीकांत मौके से चला गया। भांग पीने से मना करने पर दिनेश तिवारी और सोनू के बीच कहासुुनी और गाली-गलौज हो गई।

आरोप है कि दिनेश तिवारी और दिनेश वशिष्ठ ने पास में पड़े डंडे से सोनू को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान सोनू के प्राइवेट पार्ट पर भी डंडे मारे।

अधमरा होने पर दोनों उसे छोड़कर भाग गए। बाद में सोनू की मौत हो गई। हत्यारोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया है।

परिवार में कोहराम
मृतक के पिता ओमपाल मोदी शुगर मिल में सफाई कर्मियों के ठेकेदार है। सोनू चार भाइयों में बड़ा था। छोटे गोलू, विक्की, छोटू है। घटना के बाद से मां कुंता देवी समेत परिवार के अन्य सदस्यों को रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed