{"_id":"58af23844f1c1b635fb23649","slug":"friend-to-frame-the-shot-on-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त को फंसाने के लिए खुद पर चलवाई गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त को फंसाने के लिए खुद पर चलवाई गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 23 Feb 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साकेत इलाके में दोस्त को फंसाने के लिए खुद पर गोली चलवाने के आरोपी युवक को पुलिस ने उसके साथी संग गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अजय कुमार (40) और नकुल बेनीवाल (28) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल तमंचा, एक खोखा और कार बरामद कर ली है। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त ईश्वर सिंह ने बताया कि मंगलवार देर रात पुलिस को एम्स ट्रामा सेंटर से युवक को गोली लगने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
वहां पहुंची पुलिस को पता चला कि मदनगीर निवासी अजय नामक युवक की टांग में गोली लगी है। अजय ने पुलिस को बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कार से जा रहा था। पुष्प विहार मार्केट में बाइक सवार दो लोगों ने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
अजय ने अपने दोस्त विक्की पर गोली चलाने की आशंका जताई। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने अजय के साथ मौजूद उसकी गर्लफ्रेंड से पूछताछ की। जांच के दौरान उसके बयानों में अंतर मिला।
अजय से पूछताछ में वह टूट गया। अजय ने बताया कि उसने अपने दो दोस्त लालू उर्फ सन्नी और नकुल बेनीवाल के साथ मिलकर पूरा षड्यंत्र रचा था। दरअसल उसके दोस्त विक्की ने उसकी पूर्व गर्लफ्रेंड से दोस्ती कर ली थी।
यह उसे अच्छा नहीं लगा। उसे फंसाने के लिए घटना वाले दिन नकुल ने उसकी टांग में गोली मारी और फरार हो गया। तमंचा नकुल व लालू ने दक्षिणपुरी निवासी राहुल से लिया था। पुलिस को लालू और राहुल की तलाश है।