{"_id":"5756cb9e4f1c1b7b679c516e","slug":"friend-s-brother-raped-her-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान से मारने की धमकी देकर सहेली के भाई ने किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जान से मारने की धमकी देकर सहेली के भाई ने किया रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 08 Jun 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने सहेली के भाई पर दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराया है। पीड़िता के मुताबिक 17 जुलाई 2015 को नेहरु कॉलोनी में रहने वाली सहेली उसे अपने घर ले गई थी।
विज्ञापन
यहां सहेली का भाई भी मौजूद था। थोड़ी देर बाद सहेली उसे घर पर छोड़कर चली गई। इस दौरान सहेली के भाई ने उसके साथ जबरदस्ती गलत काम किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
पीड़िता ने सहेली पर भी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि घटना 11 माह पहले की बताई गई है केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन